DU Admission 2026: CUET UG 2026 का रिजल्ट आने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। DU प्रशासन के मुताबिक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS पोर्टल इसी हफ्ते एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके जरिए स्टूडेंट्स कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरकर एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। DU हर साल 70 से ज्यादा कॉलेजों में चलने वाले 79 UG कोर्सों की 71 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले देता है। देशभर से लाखों स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई करते हैं।
21 जुलाई से क्लासेस शुरू करने की तैयारी
एडमिशन पोर्टल की आखिरी टेस्टिंग चल रही है और इसे जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी का प्लान 21 जुलाई 2026 से नया एकेडमिक सेशन शुरू करने का है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NIRF रैंकिंग में भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी रैंक से मिलेगा एडमिशन
ऐसे होगी एडमिशन प्रक्रिया
CSAS पोर्टल खुलने पर स्टूडेंट्स को पहले रजिस्टर करना होगा। इसके बाद वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। सीट अलॉटमेंट CUET UG 2026 स्कोर और भरी गई प्रायोरिटी के आधार पर कई राउंड में होगा। हर राउंड के बाद उम्मीदवारों के पास दो ऑप्शन होंगे:
- Freeze: अलॉट सीट फाइनल कर एडमिशन कन्फर्म करें।
- Upgrade/Float: अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या कोर्स मिलने का इंतजार करें।

DU Admission 2026
CUET से एडमिशन हुआ ज्यादा फेयर
CUET लागू होने से अलग-अलग बोर्डों के मार्किंग पैटर्न की वजह से होने वाली असमानता कम हुई है। पहले एडमिशन सिर्फ 12वीं के नंबरों पर होते थे, अब सबका असेसमेंट एक ही परीक्षा के आधार पर होगा। स्टूडेंट्स को सलाह है कि CSAS पर ज्यादा से ज्यादा कॉलेज और कोर्स ऑप्शन सोच-समझकर भरें, ताकि एडमिशन के चांस बढ़ें।
12वीं के नंबर बाद में बदलें तो भी मिलेगा मौका
DU ने साफ किया है कि एडमिशन पूरी तरह CUET स्कोर पर होगा। लेकिन अगर किसी स्टूडेंट के 12वीं के नंबर री-इवैल्यूएशन के बाद बदलते हैं, तो वे 30 सितंबर 2026 तक संशोधित डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। जरूरत पड़ी तो ये डेडलाइन अक्टूबर तक बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल CUET रिजल्ट में देरी से एडमिशन और एकेडमिक कैलेंडर दोनों प्रभावित हुए थे। इस बार DU समय पर प्रोसेस पूरा कर 21 जुलाई से रेगुलर क्लासेस शुरू करने की तैयारी में है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: SAU Admission 2026: UG, PG और PhD में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 30 जून है आखिरी तारीख
