एजुकेशन

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 Date: कब जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें पास पर्सेंटेज

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 15, 2024, 04:55 PM IST

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इस सप्ताह के अंत तक हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 Date: यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा।
  • 2 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल
  • अप्रैल के अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए (Uttarakhand Board 10th Result) बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) जल्द ही हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो यूबीएसई ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया पूरा कर (Uttarakhand Board 12th Result) लिया है। अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया (Uttarakhand Board Result) जारी है। कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के भीतर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Uttarakhand Board 10th Result: इतने लाख छात्र परीक्षा में शामिल

इस बार उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 2 लाख 10 हजार 354 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 10वीं के छात्रों की कुल संख्या 1,15,606 व 12वीं के स्टूडेंट्स की कुल संख्या 94,748 थी। परीक्षा राज्यभर के कुल 1228 केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं मूल्यांकन प्रक्रिया कुल 29 केंद्रों पर की गई थी, जिसमें 16 केंद्र गढ़वाल में व 13 परीक्षा केंद्र कुमाऊ के थे।

Uttarakhand Board 12th Result: यहां देखें पास पर्सेंटेज

बीते वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो साल 2024 में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 1,32,115 छात्र शामिल हुए थे। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 1,27,324 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 85.17 प्रतिशत व 12वीं का पास प्रतिशत 85.58% देखने को मिला था। उम्मीद है कि इस बार पास पर्सेंटेज में पिछली बार की तुलना में वृद्धि हो सकती है। यहां आप बीते 8 वर्षों का पास प्रतिशत चेक कर सकते हैं।

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024: यहां देखें 10वीं का पास प्रतिशत

2023 85.17%
2022 82.63%
2021 99.09%
2020 76%
2019 76.43%
201874.57%
2017 73.67%
2016 73.47%

Uttarakhand Board Result 2024 Link: इस लिंक से डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट

  • ubse.uk.gov.in
  • uaresult.nic.in

How To Check Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024

  • सबसे पहले ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Uttarakhand Board 10th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

यूबीएसई हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होगा। यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो फेल माना जाएगा। वहीं यदि आपको लगता है कि आपके आकलन के मुताबिक किसी विषय में कम मार्क्स हैं तो छात्र पुनर्मुल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको प्रश्नानुसार अलग अलग भुगतान करना होगा।

Uttarakhand Board 12th Result: कड़ाई के साथ परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा इस बार काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। साथ ही प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक की मौजूदगी थी। यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article