LIVEएमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट जल्द, जानें पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट जल्द, जानें पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए जा चुके हैं और अब इंतजार है मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं 12वीं (mp board 10th 12th result 2024)के रिजल्ट का। लाखों छात्रों को मध्य प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन 15 अप्रैल तक रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। सूत्रों का दावा है कि डिजिटल मार्कशीट तैयार करने की प्रकिया तेजी से जारी है। रिजल्ट जारी होने के बाद MP Result ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर स्टूडेंट चेक कर सकेंगे। छात्रों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल साइट पर विजिट करते रहें। साथ ही हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
इस बार एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक थी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक निर्धारित थी। परीक्षा राज्यभर के कुल 7 हजार 501 केंद्रों पर निर्धारित थी। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। एमपीबीएसई 10वीं-12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे। एमपी बोर्ड परिणाम 2024 से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर नोटिफिकेशन चेक करते रहें।
JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2024 Direct Link | UP Sarkari Result 10th 12th Direct Link
Mp Board ka result Kab Aayega
MPBSE class 10, 12 Results की घोषणा कब की जाएगी, अभी इस पर तारीख स्पष्ट नहीं है। लेकिन रिजल्ट का लिंक एमपीबीएसई की वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है। हालांकि हर तरह के अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
MP Board 10th 12th Result 2024 Live - एमपी बोर्ड परिणाम 2024 कहां से देखें
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उचित समय पर कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 घोषित करेगा। MP Board 2024 Result घोषित होने पर, एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवार एमपी परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर देख सकते हैं।
MP Board 10th 12th Result 2024 Live - मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट की जानकारी दे सकता है। रुझानों की मानें तो MP Board 10th 12th Result को इसी माह जारी किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: रिजल्ट की तैयारियां पूरी
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट mpbse.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
MPBSE Result 2024 LIVE: कब आएगा रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है.
MPBSE Result 2024 LIVE: इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
MPBSE Result 2024 LIVE: इन डिटेल्स से पाएं रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: खत्म होने वाला है इंतजार
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
MP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कौन जारी करेगा रिजल्ट?
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे।
MP Board Class 10th 12th Result 2024 LIVE - कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा जुलाई में होगी और इसका रिजल्ट अगस्त में जारी किए जाने की संभावना है।
MP Board Class 10th 12th Result 2024 LIVE - SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
MP Board Class 10th 12th Result 2024 LIVE - फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में एक या दो विषय में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम की सटीक डेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
MP Board Class 10th 12th Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MP Board Class 10th 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट के अलावा यहां चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
MP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE - बीते साल मई में जारी हुआ रिजल्ट
बीते साल मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी।
MP Board 10th, 12th Result 2024 LIVE - इसी महीने जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किए जाने की संभावना है। बीते साल भी रिजल्ट की घोषणा एक साथ की गई थी। बता दें कि इस साल रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है।
MP Board 10th, 12th Result 2024 LIVE - बीते साल ऐसा रहा 12वीं रिजल्ट
बीते साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए कुल 7,29,426 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। हालांकि, परीक्षा में कुल 7,27,044 स्टूडेंट्स शामिल हुए। बता दें कि साल 2023 में एमपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 55.28% दर्ज किया गया था।
MP Board 10th, 12th Result 2024 LIVE - यहां चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
MP Board 10th, 12th Result 2024 LIVE - रिजल्ट में होगी ये जानकारी
एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।
MP Board 10th, 12th Result 2024 LIVE - SMM पर ऐसे देखें रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।