एजुकेशन

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी पुलिस में निकली एक्साइज कांस्टेबल पदों की भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी पुलिस में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 4 जून से शुरू हो जाएगी।

Image

UPSSSC Recruitment 2026

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे यूपी के युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी यूपी पुलिस और सुरक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है, क्योंकि इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC ने यूपी पुलिस में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार के जानकारी दें।

यूपी पुलिस एक्साइज कांस्टेबल भर्ती आवेदन की लास्ट डेट

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पुलिस एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार 4 जून 2026 से शुरू होने वाली है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है। यानी उम्मीदवारों के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए केवल 20 दिन का समय है।

यूपी पुलिस एक्साइस कांस्टेबल वैकेंसी डिटेल्स

पोस्ट का नाम (Post Name)श्रेणी (Category)पदों की संख्या (Total Post)
एक्साइज कांस्टेबल(Excise Constable)General (UR)246
EWS61
OBC121
SC151
ST143
कुल पद (Total)722

यूपी पुलिस एक्साइज कांस्टेबल एलिजिबिलिटी

  1. यूपी पुलिस एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  2. उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों मार्क्स में छूट दी गई है।
  3. भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड है।
  4. भर्ती के लिए 18 से 40 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का आयु सीमा में कुछ सालों की छूट दी जाएगी।
Also Read: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, स्क्रूटनी-रिवैल्यूएशन फीस पेमेंट हुआ आसान, 4 बड़े बैंकों का मिला साथ

भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • पीईटी 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद फॉर्म में एजुकेशन और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी गई जानकारी को चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट लें और इसका पीडीएफ भी बनाएं।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये है। इसे ऑनलाइन माध्यमों से जमा किया जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article