Jharkhand TET 2026 Application Last Date Extended: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट है। जो किसी कारण झारखंड टेट (Jharkhand TET 2026) परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें आवेदन करने के लिए कुछ और समय दिया गया है। जी हां, झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JHTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए आखिरी लेकिन सुनहरा मौका है, जो आवेदन करने में पीछे रहे गए थे।
क्या है झारखंड टेट की अंतिम तिथि (Jharkhand TET 2026 Application Date)
झारखंड अकादमिक काउंसिल द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JHTET 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 20 जून कर दी है। छात्रों के बाद आवेदन करने के लिए 17 दिन का अच्छा-खासा समय है। लेकिन सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए आवेदन की प्रक्रिया समय रहते पूरा करें।
JHTET 2026 के लिए कैसे करे रजिस्ट्रेशन
- झारखंड TET 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए JHTET 2026 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन क्रिएट करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- कैटेगरी का चुनाव करते हुए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
क्या है झारखंड टेट परीक्षा फॉर्म की आवेदन फीस
झारखंड टेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस सिंगल पेपर 1300 और पेपर 1, 2 के लिए फीस 1500 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिंगल पेपर 700 और दोनों पेपर 800 रुपये, आदमि जनजाति (PVTG) के लिए आवेदन शुल्क 500 और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
