एजुकेशन

UPSSSC PET Result 2026: कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड पीईटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, तुरंत करें चेक

UPSSSC PET Result 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड के लिए आयोजित हुई पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Image

UPSSSC PET Result 2026

UPSSSC PET Result 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड के लिए आयोजित हुई पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस लेख से रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं। यूपीएसएसएससी ने इन परीक्षाओं का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है।

आपको पता होगा कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड के कुल 693 पद, वाइल्ड लाइफ गार्ड के कुल 16 पद और एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल के कुल 477 पदों को भरा जाना है। जानें UPSSSC PET Result 2026 Kaise Dekhen

UPSSSC PET Result 2026 Step to Check

उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है। जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • Notice Board के नीचे देखें
  • "विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा .." वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ रूप में होगा।

UPSSSC PET Result 2026 Pdf डाउनलोड करने के बाद आपको उसमें रोल नंबर ढूंढ़ना होगा। इसके लिए आप कीबोर्ड में Ctrl + F दबा सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल के लिए कुल 3165 और फॉरेस्ट गार्ड व वाइल्ड लाइफ गार्ड के लिए कुल 2993 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPSSSC PET Result 2026

UPSSSC PET Result 2026

UPSSSC Forest Guard/Wildlife Guard 2026 का PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण) का आयोजन 10 फरवरी, 2026 को लखनऊ में किया गया था। पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलोग्राम वजन के साथ 4 घंटे के भीतर 25 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ पूरी करनी थी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 10 किलोग्राम वजन के साथ 4 घंटे में 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी।

बता दें, आखिर में मेडिकल टेस्ट भी होगा, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article