एजुकेशन

UPSSSC PET Answer Key 2023: जारी होने जा रही यूपी पीईटी आंसर-की, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

UPSSSC PET Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी पीईटी आंसर-की और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया गया था।

Image

UPSSSC PET Answer Key 2023

UPSSSC PET Answer Key 2023, Sarkari Result 2023: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET Exam 20233) का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Answer Key 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को 35 जनपदों में 1058 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी परीक्षा के लिए इस साल लगभग 20.07 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UPSSSC PET Result 2023: कब तक आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी रिजल्ट नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि आयोग पहले यूपी पीईटी आंसर-की जारी करेगा। इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।

How to Download UPSSSC PET Answer Key 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीए खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET 2023: कब तक मान्य होगा सर्टिफिकेट

यूपी पीईट सर्टिफिकेट एक साल के लिए मान्य होता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article