NIOS Bridge Course 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने बीएड (BEd) योग्यता के आधार पर नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह महीने के सर्टिफिकेट ब्रिज कोर्स (PDPET) हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो दोबारा खोलने का बड़ा फैसला किया है। सरकारी शिक्षकों एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों की लगातार आ रही मांगों के मद्देनजर NIOS ने यह अवसर प्रदान किया है।
बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जो पात्र प्राथमिक शिक्षक पहले आवेदन करने से चूक गए थे, वे NIOS के आधिकारिक पोर्टल bridge.nios.ac.in पर जाकर समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और इससे संबंधित अधिक जानकारी लेख में नीचे दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - DU PhD Admission 2026: 4 साल के UG कोर्स के बाद सीधे पीएचडी में मिलेगा प्रवेश, जानें परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और चयन प्रक्रिया
किन प्राथमिक शिक्षकों के लिए अनिवार्य है यह ब्रिज कोर्स?
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और सेवा शर्तों के अनुपालन में, 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच कक्षा 1 से 5 में प्राथमिक शिक्षक (PRT) के रूप में नियुक्त ऐसे सभी शिक्षक, जिनकी शैक्षणिक योग्यता बीएड है, उनके लिए यह 6 महीने का पीडीपीईटी (PDPET) ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य बीएड धारक शिक्षकों को प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए आवश्यक बाल मनोविज्ञान, अध्यापन पद्धतियों (Pedagogy) और बुनियादी शिक्षण कौशल में दक्ष बनाना है, ताकि उनकी सेवा पात्रता शर्तों की पूर्ति हो सके।
कोर्स का निर्माण और संचालन
इस विशेष ब्रिज कोर्स का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (MoE) के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और निगरानी में तैयार किया गया है। यह कोर्स पूर्ण रूप से प्राथमिक शिक्षकों के पेशेवर विकास और गुणवत्तापूर्ण अध्यापन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
NIOS ब्रिज कोर्स 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1 - सबसे पहले NIOS के आधिकारिक पोर्टल bridge.nios.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिखाई दे रहे 'Enrol Now' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - पोर्टल पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और 'Proceed' पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अपनी बुनियादी जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और स्कूल/सेवा संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
स्टेप 5 - मांगे गए आवश्यक दस्तावेज (जैसे नियुक्ति पत्र, बी.एड. की डिग्री और आईडी प्रूफ) स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 6 - निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MCC NEET UG Counselling 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट जारी, आज 11 बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति
परीक्षा पैटर्न और अंक विभाजन
बता दें कि यह पूरा ब्रिज कोर्स कुल 500 अंकों का होगा। इसमें इंटरनल अस्सेसमेंट 250 अंक का होगा, जिसमें असाइनमेंट, प्रैक्टिकल और स्कूल बेस्ड गतिविधियों (SBA) के आधार पर दिए जाएंगे। जबकि थ्योरी परीक्षा शेष 250 अंक की होगी। कोर्स समाप्ति के बाद आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा है। बता दें कि इस दौरान यदि कोई शिक्षक किसी कारण से मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता या असफल रहता है, तो उसे पास होने के एक मौके के तौर पर पूरक यानी Supplementary) परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
आवेदन का समय केवल 7 दिनों का ही दिया गया है, इसलिए अंतिम तारीख के सर्वर ट्रैफिक से बचने के लिए शुरुआती दिनों में ही रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। फॉर्म भरते समय अपने स्कूल की UDISE कोड, नियुक्ति तिथि और विभाग द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के विवरण का सही मिलान अवश्य कर लें।
