एजुकेशन

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट कब आएगी? जानें संभावित तारीखें और बीते सालों के रुझान

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्र बेसब्री से अपनी डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही बोर्ड द्वारा एग्जाम शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Image

Maharashtra Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एसएससी यानी Class 10 और एचएससी यानी Class 12 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी की जा सकती है। 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से एग्जाम शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

कब से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम 2027

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षाएं 8 फरवरी से 16 मार्च 2027 के बीच और कक्षा 10वीं (SSC) की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 11 मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा विषयवार विस्तृत डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी होना अभी बाकी है। बोर्ड की परंपरा के अनुसार, विषयवार टाइम टेबल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।

बीते सालों में कब जारी हुई थी डेटशीट?

महाराष्ट्र बोर्ड का पिछला रिकॉर्ड यह दर्शाता है कि बोर्ड लिखित परीक्षाओं की शुरुआत से लगभग 3 से 4 महीने पहले विस्तृत टाइम टेबल सार्वजनिक कर देता है, ताकि छात्रों को रीविजन करने का समय मिल सके और समय प्रबंधन के लिए पूरा टाइम मिले।

शैक्षणिक सत्रडेटशीट जारी होने की तिथिHSC (12वीं) परीक्षा तिथिSSC (10वीं) परीक्षा तिथि
2024-2521 नवंबर 202411 फरवरी – 18 मार्च 202521 फरवरी – 17 मार्च 2025
2025-2631 अक्टूबर 202510 फरवरी – 11 मार्च 202620 फरवरी – 18 मार्च 2026
2026-27 (वर्तमान)अक्टूबर-नवंबर 2026 (संभावित)08 फरवरी – 16 मार्च 202715 फरवरी – 11 मार्च 2027

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं टाइमटेबल 2027 कैसे डाउनलोड करें?

डेटशीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे -

स्टेप 1 - सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दाईं ओर बने 'Latest Notifications' (नवीनतम अधिसूचनाएं) सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 3 - अपनी कक्षा के अनुसार "HSC / SSC Feb-March 2027 Time Table" वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - आपकी स्क्रीन पर पूरे शेड्यूल की पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।

स्टेप 5 - इसे डाउनलोड कर लें और अपने विषयों की तिथियों को नोट करके प्रिंट आउट निकाल लें।

प्रैक्टिकल परीक्षा और तैयारी से जुड़ी सलाह

बता दें कि 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं से पहले बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और ओरल (Viva) परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 10वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के दूसरे सप्ताह आयोजित होने की संभावना है। वहीं हॉल टिकट की बात करें तो बोर्ड द्वारा जनवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में संबंधित स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के एडमिट कार्ड लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जहां से छात्र अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें