एजुकेशन

UPSSSC PET Admit Card 2022 Out: जारी हुआ यूपी पीईटी का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 04:53 PM IST

UPSSSC PET Admit Card 2022 Out, UP PET Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2022 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

Image

यूपी पीईटी 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी पीईटी का एडमिट कार्ड जारी
  • upsssc.gov.in से कर सकते हैं डाउनलोड
  • 15 और 16 अक्टूबर को होगी परीक्षा

UPSSSC PET Admit Card 2022 Released, UPSSSC Preliminary Eligibility Test 2022 Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पीईटी 2022 के लिए आवेदन किया था, वह‌ अब आयो की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2022: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार,‌ यूपी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक प्रदेश के समस्त जनपदों में होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Exam Pattern: 100 अंको के होंगे सवाल

यूपी पीईटी एग्जाम में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, आरंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, तर्क एवं तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता सहित अन्य विषयों से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और ‌प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

How to download UPSSSC PET Exam 2022 Admit Card

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Download Admit Card for PET Examination -2022' के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और 'Download Admit Card' पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2022: इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य में 1899 केंद्र तैयार किए गए हैं। बता दें कि समूह 'ग' पदों पर भर्ती के लिए पीटी में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article