एजुकेशन

Rajasthan BSTC Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड, panjiyakpredeled.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 09:54 AM IST

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Admit Card 2022, Rajasthan BSTC Exam 2022 Admit Card: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए लगभग 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उम्मीद है कि अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज जारी हो सकता है राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड
  • panjiyakpredeled.in पर बनाए रखें नजर
  • 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

Rajasthan Pre D.El.Ed Admit Card 2022, Rajasthan BSTC Admit Card 2022 Today: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड आज यानी 1 अक्टूबर 2022 को जारी होने की पूरी उम्मीद है। जिन अभ्यर्थियों में इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह‌ आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।‌

Rajasthan BSTC Exam 2022: एक पाली में होगी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए राज्य में 2594 केंद्रीय तैयार किए गए हैं। आमतौर पर परीक्षा के एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। ऐसे में संभावना है कि राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2022 आज आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Rajasthan Pre DElEd Exam 2022: इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम के माध्यम से राज्य के 372 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा के लिए लगभग 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको यहां लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर Rajasthan Pre D.El.Ed Admit Card 2022 आ जाएगा।
  • अभ्यर्थी राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2022: इन विषयों से होंगे सवाल

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी, संस्कृत / हिंदी विषयों से 200 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article