UP Assistant Professor Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या 04/2026) के पदों सिलेक्शन के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 19 और 20 नवंबर 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करनी है, तो उसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार आपत्ति की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
उम्मीदवारों को बता दें कि आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। इसके बाद विंडो क्लोज हो जाएगी और किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए सलाह है कि समय रहते प्रक्रिया को पूरी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इस हफ्ते 7000+ सरकारी नौकरियों का मौका, देखें डिटेल्स
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर लेटेस्ट नोटिस बोर्ड सेक्शन पर व्यू ऑल पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा से संबंधित प्रोविजनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब उम्मीदवार 10 अंकों का रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन करें।
स्टेप 5 - अपने विषय या पेपर के अनुसार PDF खोलें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर-की की PDF अपने डिवाइस में सुरक्षित रख लें।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और नियम
आपत्ति दर्ज करने के लिए आयोग के निर्धारित ऑब्जेक्शन पोर्टल पर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें। जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और ड्रॉपडाउन मेन्यू से आपत्ति का प्रकार दर्ज करें। प्रत्येक आपत्ति के समर्थन में उचित स्पष्टीकरण, संदर्भ और मानक पुस्तकों या प्रामाणिक स्रोत का विवरण/प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है। हर आपत्ति के लिए 100 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा। भुगतान पूरा होने के बाद 'View Objection Summary' टैब में अपनी आपत्ति का विवरण जांचें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह उन्हीं प्रश्नों को चुनौती दें जिनमें आपको स्पष्ट विसंगति दिखे और जिनके पक्ष में विश्वसनीय पाठ्यपुस्तक या संदर्भ उपलब्ध हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SBI और CSIR AMPRI भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
चेक करें संभावित स्कोर
अपने उत्तरों का मिलान करते समय परीक्षा की अंकन योजना का ध्यान रखें। सामान्यतः सही उत्तर पर +3 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग) तथा अनुत्तरित प्रश्न पर 0 अंक के नियम के अनुसार आप अपने संभावित अंकों का प्रारंभिक आकलन कर सकते हैं। अंतिम स्कोर विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद जारी होने वाली फाइनल आंसर-की के आधार पर तय होगा।
