MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (GD) के 7, 500 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवार इस समय में अपने परीक्षा शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक (GD) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया था, जो पहले 19 नवंबर 2026 से होने वाली थी। परीक्षा के स्थगित होने के बाद बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा रद्द नहीं हुई है। इसके साथ ही बोर्ड ने जल्द ही परीक्षा के नए शेड्यूल को अलग से जारी किए जाने की भी जानकारी दी है। इस नोटिस के बाद से लगातार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर रहे हैं और परीक्षा के नए शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।
क्यों टली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विज्ञापन क्रमांक 583/2026 के तहत होने वाली पुलिस आरक्षक (GD) सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2026 को फिलहाल के लिए स्थगित किया गया है। नई परीक्षा तिथि और एग्जाम शेड्यूल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। लेकिन सवाल अब यह उठता है कि परीक्षा को स्थगित करने का यह फैसला क्यों लिया गया? बता दें कि नोटिस में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के पीछे प्रशासनिक व व्यवस्थागत कारण बताए जा रहे हैं—जैसे पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य परीक्षाओं के साथ तारीखों के टकराव से बचना, सभी पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का समुचित अवसर देना और परीक्षा संचालन को सुचारू बनाए रखना।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Assistant Professor Answer Key 2026 पर आपत्ति प्रक्रिया शुरू
भर्ती और शेड्यूल से जुड़ी प्रमुख बातें
कुल पद और भर्ती विवरण इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7, 500 कांस्टेबल (GD) पदों पर चयन होना है।
नया शेड्यूल और एडमिट कार्ड चूंकि परीक्षा स्थगित की गई है, इसलिए फिलहाल 19 नवंबर वाली पुरानी व्यवस्था के आधार पर कोई एडमिट कार्ड लागू नहीं है। नया एग्जाम शेड्यूल घोषित होने के बाद नई परीक्षा तिथियों के साथ एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र के निर्देश जारी किए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें किसी भी अनधिकृत लिंक या सोशल मीडिया की अफवाहों के बजाय केवल esb.mp.gov.in पर जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही मान्य मानें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SBI और CSIR AMPRI भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि
परीक्षा टलने के बाद अभ्यर्थियों के लिए 2 जरूरी सुझाव
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने को ढिलाई के रूप में न लें। इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल अपने कमजोर विषयों को मजबूत करने, सामान्य ज्ञान व तार्किक क्षमता के प्रश्नों का अभ्यास करने और समय प्रबंधन सुधारने में करें। इसके साथ ही लिखित परीक्षा के बाद अगले चरणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी दैनिक दौड़-भाग व फिटनेस रूटीन को नियमित रखें, साथ ही अपने शैक्षणिक, श्रेणी और पहचान से जुड़े दस्तावेजों को भी व्यवस्थित रखें।
