एजुकेशन

Government Jobs 2026: आज बंद हो रही हैं ये अहम सरकारी भर्तियां, जानें SBI और CSIR AMPRI की पूरी डिटेल व जरूरी बातें

Government Jobs 2026: एसबीआई और सीएसआईआर द्वारा विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Government Jobs 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Government Jobs 2026: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हजारों/लाखों उम्मीदवारों के लिए आज यानी 23 नवंबर 2026 (सोमवार) का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर से जुड़ी रिक्तियों और सीएसआईआर-एएमपीआरआई (CSIR-AMPRI) की निर्धारित पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। यदि आपने भी, अभी तक इन पदों के लिए फॉर्म नहीं भरा है, तो सर्वर धीमा होने या अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से संबंधित जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया लेख में नीचे दी गई है।

SBI Risk Specialist

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में रिस्क स्पेशलिस्ट के 3 पदों पर नियमित यानी पर्मानेंट भर्ती निकाली थी, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि आज यानी 23 नवंबर 2026 है। इसके लिए उम्मीदवारों का CA, CFA या फाइनेंस/डेटा एनालिटिक्स/बिजनेस एनालिटिक्स में MBA/PGDM डिग्री के साथ संबंधित कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इन पदों के लिए केवल 25 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.bank.in पर जाएं और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

SBI Specialist Officer

एसबीआई की अन्य स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिक्तियों में चीफ मैनेजर और मैनेजर के 7 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आयु सीमा 24 से 40 वर्ष तय की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए MBA/PGDM इन फाइनेंस होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए वह sbi.bank.in पर जा सकते हैं। इसके साथ ही बता दें कि भर्ती मुंबई के लिए है।

CSIR-AMPRI Recruitment

सीएसआईआर-एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-AMPRI) की इस भर्ती के तहत कुल 14 पदों की श्रृंखला में सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे निर्धारित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि आज 23 नवंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक तय है। इसके साथ ही बता दें कि इसी भर्ती योजना के तहत टेक्निकल ऑफिसर और टेक्नीशियन-1 पदों की अंतिम तिथि पहले ही 13 नवंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार ampri.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्र: संबंधित पद के लिए जरूरी डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेशन और पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव का विवरण सही-सही दर्ज करें।

श्रेणी और आरक्षण दस्तावेज: SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), EWS या PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के पास निर्धारित तिथि व प्रारूप के अनुसार प्रमाण पत्र तैयार होने चाहिए।

फोटो, सिग्नेचर और शुल्क भुगतान: स्कैन की गई स्पष्ट फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन शुल्क भुगतान पूरा होने की पुष्टि जरूर करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - भारत की सबसे ज्यादा सैलरी वाली IT Jobs कौन सी हैं

इन बातों का रखें खास ध्यान

आखिरी दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से पेमेंट गेटवे या लॉगिन में अस्थायी समस्या आ सकती है। इसलिए दिन के शुरुआती घंटों में ही फॉर्म सबमिट कर दें। फाइनल सबमिशन और नोटिस का मिलान: आवेदन जमा करने के बाद फाइनल प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें और किसी भी संदेह की स्थिति में संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी मूल अधिसूचना व शुद्धिपत्र (Corrigendum) से अपनी पात्रता का मिलान अवश्य कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article