एजुकेशन

CG TET Answer Key 2022: सीजी टीईटी आंसर की और रिजल्ट, vyapam.cgstate.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:17 PM IST

CG TET Answer Key 2022, CG TET Answer Key 2022 Date, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी (CG TET) की आंसर की जल्द आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी की जाएगी। जिसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की गई थी।

Image

सीजी टीईटी आंसर की vyapam.cgstate.gov.in पर जारी होगी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सीजी टीईटी आंसर की जल्द होगी जारी
  • vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की
  • प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका

CG TET Answer Key 2022 Expected Date, CG TET Answer Key 2022, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा में उपस्थित 5.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तर कुंजी जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीजी टीईटी (CG TET) की आंसर की जारी करेगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उत्तर कुंजी चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीजी टीईटी आंसर की 2022 आज यानी 30 सितंबर को जारी की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CG TET 2022: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक दो शिफ्ट में राज्य के 1336 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 12 सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। इस साल सीजी टीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में लगभग 71% और दूसरी शिफ्ट में 69% अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ‌

CG TET 2022 Answer Key: जल्द जारी होगी आंसर की

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होता है। सीजी टीईटी आंसर की दोनों पेपर के लिए जारी होगी और अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। फिर इन आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित होगा।

How to download CG TET Provisional Answer Key 2022

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे सीजी टीईटी प्रोविजनल आंसर की 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सीजी टीईटी आंसर की 2022 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Chhattisgarh TET 2022: राज्य स्तरीय परीक्षा

छत्तीसगढ़ टीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इस साल सीजी टीईटी के लिए 23 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। सीजी टीईटी आंसर की और रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article