एजुकेशन

RSSB ने जारी किया बेसिक​ कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम, जल्द एक्टिव होगा लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को मंजूरी दे दी है। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने आज 4 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी।

Image

RSSB ने जारी किया बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम

RSSB Basic Computer Instructor Result 2026 OUT: राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को मंजूरी दे दी है। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने आज 4 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी। यह परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जल्द सक्रिय होने की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार वहां से रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

इस भर्ती के जरिए राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3,951 पद भरे जाने हैं। इनमें बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,629 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 322 पद शामिल हैं।

पद का नामरिक्तियां
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर3,629
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर322
कुल पद3,951

ऐसे चेक कर सकेंगे RSSB का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना परिणाम देख सकेंगे।

1. सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर Latest News सेक्शन खोलें।

3. Basic Computer Instructor Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।

5. रिजल्ट PDF खुलने पर अपना रोल नंबर या नाम खोजें।

6. PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें ये दस्तावेज

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी 10वीं, 12वीं और अन्य जरूरी शैक्षणिक मार्कशीट, पहचान पत्र, आरक्षित वर्ग का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article