एजुकेशन

BPSC Auditor Admit Card 2022: जारी हुआ ऑडिटर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 05:17 PM IST

BPSC Auditor Exam 2022 Admit Card, BPSC Auditor Main Admit Card 2022, bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर‌ जारी कर दिया है। प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Image

ऑडिटर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Photo : iStock

BPSC Auditor Main Exam Admit Card 2022 Released, BPSC Auditor Mains Admit Card 2022, bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Auditor Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

बीपीएससी ऑडिटर मुख्य परीक्षा 2 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 नवंबर को दोनों पाली में 3 नवंबर को प्रथम पाली और 4 नवंबर को दूसरी पाली में होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। तय समय के बाद उपस्थित होने पर परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BPSC Auditor Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में ऑडिटर के 373 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 150 पद , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 37 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 45 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के 11 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 67 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 59 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 4 पद शामिल हैं। बीपीएससी ऑडिटर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BPSC Auditor Main Exam Admit Card 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • फिर एडमिट कार्ड के बॉक्स में उपलब्ध टैब पर क्लिक करते हुए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें और आवश्यक दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।

BPSC Auditor Exam 2022: इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

आयोग द्वारा बीपीएससी ऑडिटर प्रिलिमनरी परीक्षा 29 अगस्त 2021 को राज्य के 4 जिलों में तैयार किए गए 50 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का परिणाम 24 जनवरी 2022 को जारी हुआ। जिसके अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए 4259 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article