UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी उम्मीदवारों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट (UPSC CSE Prelims Result 2026) कभी भी जारी हो सकती है। बीते सालों के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट (UPSC Prelims Result 2026) अब कभी भी जारी हो सकता है। आयोग द्वारा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही इस साल की संभावित कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।
कब हुई थी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2026?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था। यह परीक्षा को 933 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह सभी उम्मीदवार इस समय परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यूपीएससी मेंस परीक्षा कब होगी
यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा मेंस की परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। बता दें कि मुख्य परीक्षा में निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन के पेपर, वैकल्पिक विषय और क्वालिफाइंग भाषा के पेपर शामिल होते हैं।
कब-कब जारी हुए थे यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट
| साल | परीक्षा की डेट | रिजल्ट की डेट |
| 2025 | 25 मई 2025 | 11 जून 2025 (17 दिन) |
| 2024 | 16 जून 2024 | 1 जुलाई 2024 (15 दिन) |
| 2023 | 28 मई 2023 | 12 जून 2023 (15 दिन) |
| 2022 | 5 जून 2022 | 22 जून 2022 (17 दिन) |
| 2021 | 10 अक्टूबर 2021 | 29 अक्टूबर 2021 (19 दिन) |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार, परीक्षा होने के 15 से 19 दिन के भीतर यूपीएससी द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने का ट्रेंड रहा है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि आयोग द्वारा रिजल्ट की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है।
UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2026 हाइलाइट्स
| यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2026 | 24 मई 2026 |
| कितने लाख उम्मीदवार हुए शामिल | 5.49 लाख उम्मीदवार |
| प्रोविजनल आंसर की | 28 मई 2026 |
| UPSC मेन्स एग्जाम कब होगा | 21 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -CBSE Class 10 Second Exam Result 2026: क्या आज आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
कट ऑफ लिस्ट भी होगी जारी
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि UPSC प्रीलिम्स 2026 में इस बार GS पेपर I का काफी लंबा था और CSAT पेपर मुश्किल था, ऐसे में जनरल कैटेगरी के लिए अनुमानित कट-ऑफ 78 से 86 मार्क्स के बीच रहने की उम्मीद है। इस बीच आइए जानते हैं बीते सालों के कट-ऑफ के बारे में।
| साल | 2025 |
| UR | 92.66 |
| OBC | 92 |
| EWS | 89.34 |
| SC | 84 |
| ST | 82.66 |
| साल | 2024 |
| UR | 87.98 |
| OBC | 87.28 |
| EWS | 85.92 |
| SC | 79.03 |
| ST | 74.23 |
| साल | 2023 |
| UR | 75.41 |
| OBC | 74.75 |
| EWS | 68.02 |
| SC | 59.25 |
| ST | 47.82 |
| साल | 2022 |
| UR | 88.22 |
| OBC | 87.54 |
| EWS | 82.83 |
| SC | 74.08 |
| ST | 69.35 |
| साल | 2021 |
| UR | 87.54 |
| OBC | 84.85 |
| EWS | 80.14 |
| SC | 75.41 |
| ST | 70.71 |
कैसे करें यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड?
स्टेप 1 - यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए UPSC Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
स्टेप 4 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - सबसे अधिक कमाई वाले टॉप 9 डिप्लोमा कॉम्बो, करियर को देंगे जबरदस्त बूस्ट
933 पदों पर होगी भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत विभिन्न सेवाओं में कुल 933 पदों पर भर्ती के लिए की गई है। प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवार मेंस की परीक्षा में शामिल होंगे और उसे पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
