सॉफ्टवेयर और IT सेक्टर में अपना करियर बनाने के लिए सबसे अधिक डिमांड वाला डिप्लोमा कॉम्बो है है फुल-स्टैक डेवलपमेंट के साथ डेटा साइंस। इसमें उम्मीदवार को फ्रंट-एंड/बैक-एंड कोडिंग करना और विशाल डेटा का एनालिसिस करना सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप 4,80,000 से 11 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
डिजिटल के इस युग में कई कंपनियां ऑनलाइन अपने बिजनेस का विस्तार करने में लगी हुई हैं, इस स्थिति में डिजिटल मार्केटिंग के साथ वेब डेवलपमेंट दो डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के पास नौकरी के बेहतर अवसर होते हैं। यह एक डेडली एजुकेशन कॉम्बो माना जाता है। इन डिप्लोमा कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार 3.5 लाख से 8.5 लाख रुपये तक सालाना कमा सकता है।
अगर दो डिप्लोमा कोर्स की बात आती है और आप एविएशन हॉस्पिटैलिटी में एक करना चाहते हैं, दो दूसरा डिप्लोमा उम्मीदवार एयरलाइंस कस्टमर सर्विस में कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप 3.5 लाख से 9.5 लाख रुपये तक सालाना इनकम प्राप्त कर सकते हैं।
बेस्ट डिप्लोमा कॉम्बो में आप एआई और मशीन लर्निंग के साथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी देने वाली कंपनियों की कमी नहीं है। इससे आप न केवल एआई सेक्टर में बल्कि आईटी सेक्टर सेक्टर में भी अपनी जगह बना सकते हैं। इन्हें करने के बाद आप सालाना 6 लाख से 12 लाख रुपये आराम से कमा सकते हैं।
अगर आपका सपना हेल्थकेयर सेक्टर में अपनी जगह बनाने का है तो आपके लिए बेस्ट डिप्लोमा कोर्स होगा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के साथ रेडियोलॉजी। इससे दो अलग हेल्थकेयर सेक्टर में आपकी नॉलेज होने से न केवल रोजगार के अवसर अधिक होंगे, बल्कि आपकी सैलरी भी ज्यादा होगी। इस करने के बाद आपकी सालाना इनकम 3.5 लाख से 7 लाख रुपये कमा सकते हैं।
एंटरटेनमेंट, गेमिंग और विज्ञापन की इस दुनिया में करियर के स्कोप और बढ़ जाते हैं, अगर आप एनिमेशन+VFX और मल्टीमीडिया कोर्स कर लेते हैं। इस कॉम्बों में डिप्लोमा करने से उम्मीदवार की सालाना इनकम 4 लाख रुपये से 8 लाख रुपये सालाना तक जा सकती है।
डिजिटल के इस युग में डेटा चोरी और साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है ऐसे में हाई पेइंग डिप्लोमा कॉम्बो में बेस्ट है साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्किंग कोर्स। जी हां इस कोर्स को करने के बाद न केवल प्राइवेट बल्कि सरकारी सेक्टर में भी आप आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। कोर्स करने के बाद आपकी सालाना इनकम 5.5 लाख से 10 लाख रुपये तक हो सकती है।
डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला कोर्स है। लेकिन अगर आप इसके साथ डाटा साइंस में डिप्लोमा कर लें तो यह सोने पर सुहागा है, क्योंकि यह आपके करियर को एक बेहतरीन बूस्ट देगा। इस कोर्स को करने के बाद आपकी सालाना इनकम 4 लाख से 8 लाख हो सकती है। यह आपके काम और अनुभव के आधार पर और बढ़ेगी।
अगर आप होटल मैनेजमेंट में रूचि रखते हैं तो आप होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने के साथ कलिनरी आर्ट्स में बी डिप्लोमा कर सकते है। इससे नौकरी के अवसर बढ़ाने के साथ आपके करियर को एक अच्छा बूस्ट मिल पाएगा। इसे करने से आप 4 लाख रुपये से 7 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।