एजुकेशन

UPSC NDA Final Result 2024: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए II फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC NDA Final Result 2024 released on upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए II एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC NDA Final Result 2024

UPSC NDA Final Result 2024 released on upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी (II) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC NDA 2 Final Result 2024) आज यानी 11 अप्रैल को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA 2 Final Result 2024: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को किया गया और इस परीक्षा का रिजल्ट 20 सितंबर को जारी किया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिसका फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 792 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPSC NDA Result 2025

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एनडीए फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA NA II Result 2024: पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश

इस परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 154वें पाठ्यक्रम के लिए और नौसेना अकादमी में 116वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article