एजुकेशन

UPSC NDA CDS Recruitment 2026: इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 845 पदों पर आवेदन के लिए कुछ ही घंटे बाकी, जल्द करें अप्लाई

UPSC NDA CDS Recruitment 2026 Last Date Today: यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती परीक्षा 2 और सीडीएस भर्ती परीक्षा-II के लिए आज यानी 9 जून 2026 को आवेदन की अंतिम तिथि है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया हो वो आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

UPSC NDA CDS Recruitment 2026 Last Date: इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 845 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

UPSC NDA CDS Recruitment 2026 Last Date Today: यूपीएससी एनडीए एनए भर्ती परीक्षा 2 और सीडीएस भर्ती परीक्षा-II के लिए आज यानी 9 जून 2026 को आवेदन की आखिरी (UPSC NDA CDS Recruitment 2026) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया हो वो आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर (UPSC NDA CDS Recruitment) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 845 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एनडीए में 394 और सीडीएस के 451 पद शामिल हैं। यहां आप आर्मी, नेवी, एयरफोर्स फ्लाइंग, एयर फोरस ग्राउंड ड्यूटी टेक और नॉन टेक के पदों पर पर कितनी वैकेंसी है जान सकते हैं।

UPSC NDA CDS Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • आर्मी - 208 पद
  • नेवी - 42 पद
  • एयर फोर्स फ्लाइंग - 92 पद
  • नेवल एकेडमी (एनए) (10 प्लस टू एंट्री स्कीम) - 24 पद
  • एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी टेक - 18 पद
  • एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक - 10 पद

UPSC NDA CDS Qualification: एनडीए और सीडीएस के लिए क्वालिफिकेशन

एनडीए और सीडीएस के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो इंडियन आर्मी के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। जबकि नौसेना और वायु सेना के लिए उम्मीदवार फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय से उत्तीर्ण होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

UPSC NDA CDS Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPSC NDA CDS 2 Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

UPSC NDA CDS Categort Wise Cut Off: यहां देखें कैटेगिरी वाइज शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व महिला वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article