एजुकेशन

UPSC ESE Final Result 2023: जारी हुआ इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 22, 2023, 06:32 PM IST

UPSC ESE Result 2023, UPSC Engineering Service Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट 2023 चेक कर सकत हैं।

Image

UPSC ESE Final Result 2023

UPSC ESE Result 2023, UPSC Engineering Service Final Result 2023: यूपीएससी ईएसई रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आज यानी 22 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट (UPSC Engineering Service Result 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Engineering Service Result 2023: जारी हुआ फाइनल रिजल्ट

आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा 25 जून को हुई और इसका रिजल्ट 7 अगस्त को जारी किया गया। फिर सितंबर-नवंबर में इंटरव्यू के बाद आयोग ने आज फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में विनीत जैन ने टॉप किया है। जबकि, सुधांशु सिंह दूसरे और सुबन कुमार मिश्रा ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।

UPSC ESE Final Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में कुल 401 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, जनरल वर्ग के 120, ईडब्ल्यूएस के 41, ओबीसी के 133, एससी के 77 और एसटी के 30 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Download UPSC ESE Final Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर Final Result: Engineering Services (Main) Examination, 2023 पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC ESE Marksheet 2023: कब आएगी मार्कशीट

आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी ईएसई मार्कशीट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Article