एजुकेशन

UPSC Topper Aditya Srivastava Profile: कौन हैं यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव? पहला रैंक लाकर रचा इतिहास

UPSC CSE 2023 Topper Aditya Srivastava: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। UPSC की तरफ से फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस परीक्षा में लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने पूरे देश में टॉप किया है। वहीं, ओडिशा के अंगुल के रहने वाले अनिमेष प्रधान दो दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

Image

UPSC Topper आदित्य श्रीवास्तव

Photo : Times Now Digital

UPSC CSE 2023 Topper Aditya Srivastava: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। UPSC की तरफ से फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस परीक्षा में लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने पूरे देश में टॉप किया है। वहीं, ओडिशा के अंगुल के रहने वाले अनिमेष प्रधान दो दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की फाइनल परीक्षा में कुल 1016 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है। रिज्लट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को अब कैडर अलॉटमेंट होगा। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री ट्रेनिंग सेंटर मसूरी में कैंडिडेट्स ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। आइए जानते हैं यूपीएससी 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव कौन हैं।

लखनऊ के रहने वाले व यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं. उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं. जबकि एक छोटी बहन नई दिल्ली से सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है

कौन हैं UPSC Topper आदित्य श्रीवास्तव?

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। आदित्य ने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल CMS के अलीगंज ब्रांच से पढ़ाई की है। स्कूलिंग के बाद आदित्य श्रीवास्तव ने देश के टॉप इंजीनियरिग कॉलेज IIT कानपुर से पढ़ाई की है। डुअळ डिग्री के तहत उन्होंने IIT कानपुर से BTech और MTech किया है।

UPSC Topper Aditya Srivastava (1)

UPSC Topper Aditya Srivastava (1)

दो बार UPSC पास

आदित्य ग्रेजुएशन के बाद से ही यूपीएससी की तैयारी में लग गए थे।उन्होंने साल 2017 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। साल 2022 की यूपीएससी परीक्षा में भी आदित्य को सफलता हासिल हुई थी। इस साल पूरे देश में रैंक 236 लाकर उन्होंने परीक्षा पास की थी। इसके बाद अब दूसरे प्रयास में उन्होंने रैंक 1 लाकर इतिहास रच दिया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article