एजुकेशन

UPSC CSE 2023: सर्कल इंस्पेक्टर ने लगाई फटकार तो छोड़ दी कांस्टेबल की नौकरी, अब UPSC में मिली सफलता, बनेंगे इनकम टैक्स ऑफिसर

UPSC CSE Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सफलता पाने वालों की रोचक कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में तेलुगू पुलिस में बतौर कांस्टेबल काम कर चुके उदय कृष्णा रेड्डी की कहानी यहां देख सकते हैं। उदय रेड्डी को UPSC CSE 2023 में रैंक 780 से सफलता हासिल हुई है।

Image

UPSC CSE 2023 पास होने वाले उदय कृष्णा रेड्डी

Photo : Twitter

UPSC CSE Final Result 2023: कहते हैं सच्चे लगन से प्रयास करो तो सफलता आपके कदम जरूर चूमती है। ऐसा ही एक उदाहरण मंगलवार को यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद सामने आया है। UPSC CSE 2023 में रैंक 780 से पास होने वाले उदय कृष्णा रेड्डी की कहानी युवाओं को प्रेरित करने वाली है। तेलुगू पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी छोड़ चुके उदय रेड्डी ने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली है।

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 परीक्षा में कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। यूपीएससी रिजल्ट जारी होने के बाद उदय कृष्णा रेड्डी की चर्चा हर तरफ हो रही है। उदय रेड्डी तेलुगू पुलिस में कांस्टेबल रह चुके हैं। उनकी सफलता की कहानी बेहद रोचक है। आइए उनके संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

Telugu Police कांस्टेबल ने पास की UPSC परीक्षा

तेलुगू पुलिस में कांस्टेबल रह चुके उदय कृष्णा रेड्डी को लेकर UPSC Network नामक पेज ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में बताया गया है कि उदय रेड्डी तेलंगाना पुलिस में साल 2013 से 2018 तक बतौर कांस्टेबल काम कर चुके हैं। अब उनका चयन यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 में 780 रैंक के साथ हुआ है।

UPSC CSE 2023 Final Result and Toppers List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

उदय रेड्डी को एक बार उनके डिपार्टमेंट के सर्कल इंस्पेक्टर ने किसी व्यक्तिगत कारण से 60 पुलिसकर्मियों के सामने फटकार लगाया था। उदय को गलती ना होने पर भी डांट सुनना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दे दिया और यूपीएससी करने का फैसला लिया।

UPSC CSE 2023 में मिली सफलता

उदय कृष्णा रेड्डी ने कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी और उसी दिन से यूपीएससी की तैयारी में लग गए। यूपीएससी 2023 की परीक्षा में उन्हें रैंक 780 प्राप्त हुआ है। उदय को उनके रैंक के हिसाब से इंडियन रेवेन्यू सर्विस यानी IRS का पोस्ट मिलेगा। वो इनकम टैक्स ऑफिसर के तौर पर चुने जा सकते हैं। कृष्णा रेड्डी ने कहा है कि वो अपनी तैयारी जारी रखेंगे और IAS उनका अगला लक्ष्य है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article