एजुकेशन

UPSC CDS Result 2024 Name Wise: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस II रिजल्ट, नाम से ऐसे करें चेक

UPSC CDS I Result 2024 Name Wise PDF Download: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (II) का नेम वाइज रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी सीडीएस II रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC CDS Result 2024 Name Wise

UPSC CDS II Result 2024 Name Wise PDF Download: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (II) का नेम वाइज रिजल्ट (UPSC CDS II Name Wise Result 2024) जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी सीडीएस II रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CDS II Result 2024 Name Wise: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग द्वारा कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (II) एग्जाम का आयोजन 1 सितंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 20 सितंबर 2024 को जारी किया गया। जबकि, आज इसका नाम वाइज रिजल्ट जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के लिए अनुसार, सीडीएस II परीक्षा में कुल 8796 अभ्यर्थी सफल हुए हैं । इन अभ्यर्थियों को अब एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

How to download UPSC CDS Result 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS I Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के माध्यम से कुल 459 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए 100 पद, भारतीय नौसेना अकादमी (INA) के लिए 32 पद, एयर फोर्स के लिए 32 पद और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के लिए 295 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article