एजुकेशन

UPPSC RO ARO Answer Key 2024: यूपीपीएससी RO व ARO प्रीलिम्स आंसर-की, uppsc.up.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC RO ARO Answer Key 2024, UPPSC RO ARO Prelims Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की आंसर-की uppsc.up.nic.in पर जल्द ही जारी की जाएगी।

Image

UPPSC RO ARO Answer Key 2024

UPPSC RO ARO Answer Key 2024, UPPSC RO ARO Prelims Answer Key 2024:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीपीएससी RO व ARO आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPPSC RO ARO Exam 2024: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को राज्य के 58 जनपदों में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। बता दें कि इस साल परीक्षा के लिए 10,69,725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी बेसब्री से यूपीपीएससी RO व ARO आंसर-की 2024 का इंतजार कर रहे हैं।

UPPSC RO ARO Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की फरवरी के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपीपीएससी RO व ARO आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to Download UPPSC RO ARO Answer Key 2024

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर RO व ARO प्रीलिम्स आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Result 2024: कब आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट

यूपीपीएससी RO व ARO प्रीलिम्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article