एजुकेशन

Nigeria में क्या हैं स्टडी वीजा नियम और क्या वहां पार्ट-टाइम नौकरी करने की अनुमति है? जानें पूरी जानकारी

अगर आप भी अफ्रीका के Nigeria देश से हायर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए वहां की वीजा पॉलिसी के साथ पार्ट टाइम नौकरी के नियमों के बारे में मालूम होना जरूरी है।

Image

Nigeria में क्या हैं स्टडी वीजा नियम (Photo - AI/Newsroom Vetified)

Nigeria Study Visa: पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख शैक्षणिक और आर्थिक केंद्र होने के नाते नाइजीरिया (Nigeria) धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय छात्रों का ध्यान अपनी ओर तेजी से खींच रहा है। देश के प्रमुख विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा और विभिन्न रिसर्च कोर्स के लिए छात्रों में लोकप्रिय है। हालांकि, नाइजीरिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वहां के वीजा नियमों और आव्रजन यानी इमिग्रेशन कानूनों को विस्तार से समझना अनिवार्य है। वीजा प्रक्रिया में किसी भी तरह की चूक आपकी पढ़ाई के सपनों में रुकावट की वजह बन सकती है। अगर आप भी नाइजीरिया से हायर एजुकेशन प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो आइए विस्तार से समझते हैं कि नाइजीरिया के स्टडी वीजा नियम क्या हैं और क्या वहां पढ़ाई के दौरान विदेशी छात्रों को पार्ट-टाइम नौकरी करने की कानूनी अनुमति मिलती है या नहीं।

नाइजीरिया स्टडी वीजा के मुख्य नियम और प्रक्रिया

नाइजीरिया में पढ़ाई के लिए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आमतौर पर Subject to Regularization (STR) श्रेणी के तहत स्टूडेंट वीजा जारी किया जाता है। इस वीजा को प्राप्त करने और बनाए रखने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करना होता है, जो इस प्रकार है -

आधिकारिक विश्वविद्यालय प्रवेश पत्रआवेदक के पास नाइजीरिया के किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से नियमित छात्र के रूप में दाखिले का आधिकारिक पत्र होना चाहिए।
आर्थिक सक्षमता का प्रमाणछात्रों को यह साबित करना होता है कि उनके पास अपने ट्यूशन फीस, रहने-खाने और अन्य व्यक्तिगत खर्चों को उठाने के लिए पर्याप्त बैंक बैलेंस या स्पॉन्सरशिप उपलब्ध है।
CERPAC कार्ड की अनिवार्यतानाइजीरिया पहुंचने के बाद विदेशी छात्रों को नाइजीरियाई इमिग्रेशन सर्विस (NIS) से 'CERPAC' प्राप्त करना होता है, जो वहां वैध निवास का मुख्य प्रमाण पत्र होता है।
चरित्र व स्वास्थ्य प्रमाण पत्रआवेदकों को अपनी मेडिकल फिटनेस (विशेष रूप से पीत ज्वर यानी Yellow Fever का टीकाकरण) और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -France में भारतीय छात्रों के लिए क्या हैं Visa Rule? जानिए पढ़ाई से जुड़े हर सवाल का जवाब

बता दें कि स्टडी वीजा नाइजीरिया में एंट्री करने के लिए आवश्यक है, लेकिन यहां रहने के लिए आपको रेजिडेंट परमिट की आवश्यकता होगी। इसके लिए उम्मीदवार को नाइजीरिया पहुंचने के बाद एक तय समय-सीमा के भीतर इमिग्रेशन सेंटर जाकर आवेदन करना होता है।

क्या नाइजीरिया में पार्ट-टाइम नौकरी करने की अनुमति है?

नाइजीरिया में पढ़ाई का सपना देखने वाले अधिकांश छात्रों के मन में एक बहुत महत्वपूर्ण सवाल रहता है और वह है 'पार्ट-टाइम जॉब' का। तो इस सवाल का जवाब है 'नहीं'। नाइजीरियाई इमिग्रेशन कानूनों के तहत स्टूडेंट वीजा केवल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जारी किया जाता है। यूरोपीय या अन्य पश्चिमी देशों की तरह नाइजीरिया में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपनी पढ़ाई के दौरान कैंपस से बाहर किसी भी प्रकार की स्वतंत्र पार्ट-टाइम नौकरी करने की खुली कानूनी अनुमति नहीं होती है। नाइजीरिया में किसी भी विदेशी नागरिक के लिए बिना वैध वर्क परमिट या 'एक्सपैट्रिएट कोटा' के काम करना पूरी तरह गैर-कानूनी है। यदि कोई छात्र पढ़ाई के दौरान बिना अनुमति के नौकरी करते पाया जाता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है अथवा उसका वीजा रद्द कर उसे देश से वापस भेजा जा सकता है।

नाइजीरिया जाने वाले छात्रों के लिए जरूरी टिप्स

चूंकि पार्ट-टाइम नौकरी से अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने का विकल्प नाइजीरिया में कानूनी तौर पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए भारत से जाने से पहले या अन्य देशों के विदेशी छात्रों को अपनी पूरी फीस और रहने के बजट का पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है। नाइजीरिया यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुसार 'येलो फीवर' और अन्य आवश्यक टीकों का प्रमाण पत्र साथ रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही दाखिला मिलते ही संबंधित संस्थान के अंतरराष्ट्रीय छात्र परामर्श केंद्र से संपर्क करें ताकि CERPAC और वीजा रिन्यूअल की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article