12वीं के बाद डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग सबसे बेहतरीन कोर्स है। हाई इनकम कोर्स में इस कोर्स का नाम शामिल किया जाता है। इसमें एसईओ, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल एड्स, कंटेंट स्ट्रैटेजी सिखाई जाती है। कम अवधि के इस कोर्स को करने के बाद आप 4 से 8 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
12वीं के बाद कॉमर्स के छात्र डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस कर अपना करियर सेट कर सकते हैं। इस कोर्स में बैंकिंग ऑपरेशन, इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस, फाइनेंशियल मार्केटिंग की बारीकियों को सिखाया जाता है। कोर्स कर आप कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर 3.5 से 6 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
डिप्लोमा इन ई-अकाउंटिंग एंड टैक्सेशन में छात्रों को ई-अकाउंटिंग, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, बैंकिंग और कॉर्पोरेट अकाउंटिंग आदि सिखाई जाती है। इस कोर्स को करने के बाद 2.5 से 4.5 लाख रुपये सालाना तक कमा सकते हैं।
बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने वाले छात्रों को स्ट्रेटजी, प्रबंधन के सिद्धांत और बिजनेस ग्रोथ के बारे में सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप 3 लाख से 5.5 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
12वीं के बाद छात्र डिप्लोमा इन फाइनेंशियल अकाउंटिंग भी कर सकता है। इस कोर्स में आपको एडवांस्ड एक्सेल, टैली प्राइम, जीएसटी आदि सीखाया जाता है। कोर्स खत्म होने के बाद आप 2.5 लाख से 5 लाख रुपये सालाना आराम से कमा सकते हैं।
कॉमर्स के छात्र कक्षा 12वीं के बाद डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन या एडवांस एक्सेल में कोर्स कर डेटा एंट्री, स्प्रेडशीट मैनेजमेंट और ऑफिस ऑटोमेशन में अफा करियर बना सकते हैं। इसमें आप 4 से 7 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।
12वीं के बाद डिप्लोमा करने वाले छात्रों को कोर्स मे रिटेल संचालन, कंज्यूमर बिहेवियर, विजुअल रिटेलिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप 2 से 5 लाख रुपये कमा सकते हैं।