एजुकेशन

UP TGT Special Documents Verification 2026: जारी हुआ यूपी टीजीटी स्पेशल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UP TGT Special Documents Verification Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी विशेष दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP TGT Special DV Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें यूपी टीजीटी स्पेशल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का एडमिट कार्ड

UP TGT Special Documents Verification Admit Card 2026 Released: यूपी टीजीजी स्पेशल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन को लेकर बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी विशेष दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश पहले डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकशन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे वो इस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

आयोग के अनुसार स्पेशल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 10 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए स्पेशल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

UP TGT Special Documents Verification Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UP TGT Special Documents Verification 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP TGT Special Documents: यूपी टीजीटी के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  1. 10वीं 12वीं की मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. पैन कार्ड
  4. फोटो पहचान पत्र
  5. आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र

UP TGT Special Documents Verification Admit Card 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपी टीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3,539 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

कब हुआ था डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का पहला राउंड

यहां डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का पहला चरण 9 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक किया गया था। वहीं फाइनल रिजल्ट 28 जुलाई को जारी किया गया था। वहीं जो अभ्यर्थी पहले चरण के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में रह गए थे उनके लिए 10 अगस्त 2026 को स्पेशल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आयोजित किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article