UP RTE Admission 2025 Application: उत्तर प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में अब फ्री में दाखिला लिया जा सकेगा। इसके लिए राइट टू एजुकेशन योजना (RTE Scheme) की शुरुआत की गई है। इस साल UP RTE Scheme के तहत आवेदन फॉर्म भरने की तारीख घोषित हो गई है। प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा। आइए जानते हैं UP RTE क्या है और इसके लिए कैसे आवेदन करना होगा।
What is UP RTE Scheme: क्या है आरटीई स्कीम?
यूपी आरटीई योजना के तहत गरीब तबके के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में फ्री में पढ़ने का अधिकार मिलता है। इसके लिए 25 फीसदी सीटें प्राइवेट स्कूलों मे आरक्षित होती हैं। इस योजना के तहत प्री प्राइमरी व क्लास 1 के लिए दाखिले होने हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अभिभावकों को दुर्बल वर्ग का होना जरूरी है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए इनकम सर्टिफिकेट यानी आय प्रमाण पत्र लगेगा, जिसमें वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
UP RTE Application Process: कैसे करें आवेदन?
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर ही Admission Schedule का लिंक दिखेगा।
- इसके बाद Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।
- अब डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
UP RTE Scheme 2025 Application Schedule Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
UP RTE 2025 Schedule: कब शुरू होगा आवेदन?
यूपी राइट टू एजुकेशन स्कीम के तहत प्राइवट स्कूलों में एडमिशन के लिए चार चरणों में आवेदन लिए जाएंगे। इसका शेड्यूल नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-
| चरण | आवेदन करने की तारीख | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख | लॉटरी निकालने की तारीख | प्राइवेट स्कूलों में सीट अलॉटमेंट लिस्ट की तारीख |
| पहला चरण | 1 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2024 | 20 दिसंबर 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक | 24 दिसंबर 2024 | 27 दिसंबर 2024 |
| दूसरा चरण | 1 जनवरी 2025 से 19 जनवरी 2025 | 20 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 | 24 जनवरी 202 | 27 जनवरी 2025 |
| तीसरा चरण | 1 फरवरी 2025 से 19 फरवरी 2025 | 20 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025 तक | 24 फरवरी 2025 | 27 फरवरी 2025 |
| चौथा चरण | 1 मार्च 2025 से 19 मार्च 2025 | 20 मार्च 2025 से 23 मार्च 2025 | 24 मार्च 2025 | 27 मार्च 2025 |
