CMAT 2027 परीक्षा की तारीख जारी हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ से जुड़े कॉलेजों/संस्थानों में MBA कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें CMAT-2026 के लिए अप्लाई करना होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2026-27 एकेडमिक ईयर में AKTU से जुड़े कॉलेजों/संस्थानों में MBA कोर्स में एडमिशन के लिए CMAT-2026 के स्कोर का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन इसके बारे में उन छात्रों को नहीं पता है जो मैनेजमेंट स्टडी के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए आज जानेंगे What is CMAT? कौन, कब और क्यों भरता है यह फॉर्म
What is CMAT in Hindi
CMAT का पूरा नाम कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट है। cmat.nta.nic.in पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह देश में मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। CMAT स्कोर को AICTE से मंजूरी प्राप्त सभी संस्थानों / यूनिवर्सिटी विभागों / कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेजों / एफिलिएटेड कॉलेजों द्वारा स्वीकार किया जाता है। बता दें, 1300 से ज्यादा MBA कॉलेजों में प्रवेश के लिए CMAT स्कोर काम आता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NTA ने जारी की यूजीसी नेट की डेट, जानें किस दिन होगी परीक्षा
हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया। इसी कैलेंडर में Common Management Admission Test यानी CMAT 2027 की परीक्षा तारीख भी बताई गई है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार CMAT 2027 का आयोजन 7 फरवरी 2027 को किया जाएगा।
परीक्षा के बारे में
CMAT 2027 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे रहेगी। इसमें निम्नलिखित सेक्शन शामिल रहेंगे:
- Quantitative Techniques & Data Interpretation
- Logical Reasoning
- Language Comprehension
- General Awareness
- Innovation & Entrepreneurship इत्यादि
CMAT 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार CMAT 2027 के लिए आवेदन कर सकेंगे। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एडमिशन के समय उन्हें अपनी डिग्री की योग्यता पूरी करने का प्रमाण देना होगा। आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। CMAT 2027 में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।
