एजुकेशन

UP Polytechnic Counselling 2026: 25 जून से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, देखें पूरा शेड्यूल

UP Polytechnic Counselling 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने UP पॉलिटेक्निक 2026 की काउंसलिंग की तारीखें जारी कर दी हैं। JEECUP क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 की काउंसलिंग 25 जून 2026 से शुरू होगी।

Image

UP Polytechnic Counselling 2026

UP Polytechnic Counselling 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने UP पॉलिटेक्निक 2026 की काउंसलिंग की तारीखें जारी कर दी हैं। JEECUP क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 की काउंसलिंग 25 जून 2026 से शुरू होगी। इसके जरिए राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में इंजीनियरिंग और अन्य डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले होंगे। फार्मेसी कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

UPJEE Polytechnic राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसके आधार पर 10वीं और 12वीं पास छात्र डिप्लोमा कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।

राउंड-1 का शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग: 25 से 30 जून 2026
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 1 जुलाई 2026
  • फ्रीज/फ्लोट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 2 से 5 जुलाई 2026
  • विस्तारित वेरिफिकेशन: 2 से 6 जुलाई 2026
  • सीट सरेंडर की आखिरी तारीख: 6 जुलाई 2026

राउंड-2 का शेड्यूल

  • फ्लोट कैंडिडेट्स के लिए चॉइस संशोधन: 7 से 9 जुलाई 2026
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 10 जुलाई 2026
  • फीस भुगतान: 11 से 13 जुलाई 2026
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 11 से 14 जुलाई 2026
  • सीट सरेंडर की आखिरी तारीख: 15 जुलाई 2026

राउंड-3 का शेड्यूल

  • चॉइस फिलिंग/संशोधन: 16 से 17 जुलाई 2026
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 20 जुलाई 2026

ऐसे होगी काउंसलिंग

काउंसलिंग की ज्यादातर प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर रजिस्टर करके फीस जमा करनी होगी, फिर कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरकर लॉक करनी होगी। सीट रैंक, कैटेगरी और भरे गए विकल्पों के आधार पर अलॉट होगी। सीट मिलने के बाद छात्र ‘फ्रीज’ करके सीट कन्फर्म कर सकते हैं या ‘फ्लोट’ चुनकर अगले राउंड में बेहतर सीट का इंतजार कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित केंद्रों पर फिजिकली जाना होगा।

वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • JEECUP 2026 रैंक कार्ड और एडमिट कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • कैटेगरी और इनकम सर्टिफिकेट, अगर लागू हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो

तय समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर अलॉट सीट रद्द हो सकती है और उम्मीदवार आगे की काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article