ICAI CA Foundation Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के मुताबिक नतीजे 3 जुलाई 2026 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल छात्र ICAI के रिजल्ट पोर्टल पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। यह परीक्षा 14 से 20 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
ICAI CA Foundation Result 2026 Step to Check: ऐसे देखें रिजल्ट
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप निम्नलिखित स्टेप्स से परिणाम चेक कर सकेंगे:-
- ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट खोलें।
- “CA Foundation May 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: QS World Future Skills Index 2027: भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार देशों में भारत 13वें नंबर पर, कई विकसित देशों से निकला आगे
स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये डिटेल्स
रिजल्ट चेक करने के बाद उम्मीदवार नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस ध्यान से चेक कर लें। साथ ही परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी भी स्कोरकार्ड पर होगी।
पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ ICAI कुल पास प्रतिशत, सफल उम्मीदवारों की संख्या और टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी कर सकता है। CA Foundation चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का पहला लेवल है। पास होने वाले छात्र आगे CA के अगले स्टेज की पढ़ाई और परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। ICAI ने सलाह दी है कि रिजल्ट से पहले लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Jharkhand BTech Admission 2026: JEE Main स्कोर पर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 2 जुलाई तक करें आवेदन
