एजुकेशन

QS World Future Skills Index 2027: भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार देशों में भारत 13वें नंबर पर, कई विकसित देशों से निकला आगे

क्यूएस ने अपनी नई रिपोर्ट QS World Future Skills Index 2027 जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कौन से देश उभरती तकनीकों और आने वाली नौकरियों के लिए सबसे बेहतर तरीके से स्किल डेवलप कर रहे हैं।

Image

QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027

क्यूएस ने अपनी नई रिपोर्ट QS World Future Skills Index 2027 जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कौन से देश उभरती तकनीकों और आने वाली नौकरियों के लिए सबसे बेहतर तरीके से स्किल डेवलप कर रहे हैं। इस लिस्ट में अमेरिका 99.2 स्कोर के साथ पहले पायदान पर है, जबकि भारत 89.4 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके वर्कफोर्स को इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के हिसाब से तैयार करने, इनोवेशन और टेक एजुकेशन में सबसे आगे हैं।

टॉप 10 में जर्मनी, कनाडा, साउथ कोरिया और चीन भी शामिल हैं। भारत ने 13वां रैंक हासिल कर कई विकसित देशों को पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट कहती है कि देश में डिजिटल स्किल्स, AI, डेटा साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन में तेजी से काम हो रहा है। लेकिन टॉप 10 में जगह बनाने के लिए हायर एजुकेशन, रिसर्च और इंडस्ट्री-अकादमिक पार्टनरशिप को और मजबूत करना होगा।

QS World Future Skills Index 2027: टॉप 15 देशों की लिस्ट

रैंक देश स्कोर
1अमेरिका99.2
2ऑस्ट्रेलिया97.5
3यूके 96.6
4जर्मनी 95.5
5कनाडा 93.7
6साउथ कोरिया93.4
7चीन 92.5
8नीदरलैंड 91.9
9स्पेन91.7
10स्विट्जरलैंड 91.6
11फ्रांस 91.2
12सिंगापुर91.1
13भारत89.4
14स्वीडन89.2
15जापान89.0
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ सालों में AI, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और डेटा एनालिटिक्स जैसे फील्ड में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में ये इंडेक्स इस बात का अंदाजा देता है कि कौन से देश भविष्य की इकोनॉमी और जॉब मार्केट के लिए बेहतर तैयारी कर रहे हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article