एजुकेशन

ICAI CA September, November Exam 2026 Date: जारी हुआ आईसीएआई सीए सितंबर और नवंबर परीक्षा का शेड्यूल, 6 जुलाई से करें आवेदन

ICAI CA September, November Exam Schecule 2026, CA Foundation, Intermediate And Final Exam Date: आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी ने सीए सितंबर और नवंबर 2026 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Image

ICAI CA September, November Exam Schecule 2026: यहां देखें सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का शेड्यूल 2026

ICAI CA September, November Exam Schecule 2026, CA Foundation, Intermediate And Final Exam Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) के सितंबर और नवंबर 2026 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर (CA September Exam Schedule 2026) दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक सीए सितंबर इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 1, 3 और 6 सितंबर को आयोजित (CA November Exam Schedule) की जाएगी। जबकि ग्रुप 2 के एग्जाम 8, 10 और 12 सितंबर को निर्धारित हैं। वहीं फाउंडेशन की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को होंगी। इसके अलावा फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4 और 6 नवंबर 2026 को व ग्रुप 2 के एग्जाम 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को होंगे। अन्य परीक्षाएं इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT–AT) 11 और 13 नवंबर को होगा, जबकि IRM टेक्निकल परीक्षा 6, 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

ICAI CA September, November Exam Schecule 2026

बता दें फाउंडेशन पेपर 1 और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। जबकि इंटरमीडिएट की सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ें। यहां आप आईसीएआई सीए सितंबर और नवंबर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख व प्रक्रिया जान सकते हैं।

ICAI CA September, November Exam Schedule 2026

ICAI CA September, November Exam Schedule 2026

ICAI CA September, November Exam 2026

  • आवेदन शुरू होने की तिथि - 6 जुलाई 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 19 जुलाई 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख अतिरिक्त शुल्क के साथ - 22 जुलाई 2026
  • फॉर्म में करेक्शन के लिए तारीख - 23 से 25 जुलाई 2026

ICAI CA September, November Exam Registration 2026: ऐसे करें सीए सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन

  1. सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर ICAI CA September, November Exam 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
ICAI CA September, November Exam Schedule 2026: Direct Link

CA September, November Application Fees: आवेदन शुल्क

  • फाउंडेशन - 1500
  • इंटरमीडिएट - 1500
  • फाइनल के लिए - 1800

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 15 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article