एजुकेशन

UP Police Exam : पहले दिन ऐसा रहा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का हाल, एक परीक्षार्थी हुआ गिरफ्तार

कल यानी 8 जून को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हुई। इस दौरान कई अभ्यर्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए। हालांकि इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त होने की बात कही जा रही थी।

Image

UP Police Constable Exam 2026

UP Police Sipahi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में 32,679 पदों पर शुरू हुई लिखित परीक्षा के पहले दिन ही तकरीबन 25 प्रतिशत अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल ही नहीं हो सके। 9,62,832 में से सिर्फ 7,23,540 अभ्यर्थी ही एग्जाम में शामिल हो सके। इस बीच इंटरनेट पर पेपर लीक की भ्रामक सूचना फैलाने और नकल करने के आरोप में पांच लोगों पर कार्रवाई भी हुई। इस बीच खबर ये भी आई कि चाक चौबंद व्यवस्था होने के बाद भी अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दो अभ्यर्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए।

कितने छात्रों ने दिया एग्जाम ?

बताते चलें कि यूपी पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड की तरफ से इससे पहले जानकारी दी गई ती कि 8 जून की परीक्षा के लिए 9,62,832 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन इनमें से सिर्फ 75.15 फीसदी यानी कि 7,23,540 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए।

लखनऊ, 8 जून (PTI) अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 7.23 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि परीक्षा से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने की कथित कोशिशों को लेकर पांच मामले दर्ज किए गए।

32,679 पदों के लिए भर्ती परीक्षा तीन दिनों – 8, 9 और 10 जून – में छह शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया के लिए कुल 28,86,797 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बोर्ड ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी, जिसमें CCTV निगरानी और परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर और पुलिस कर्मियों की तैनाती शामिल थी।

परीक्षा से पहले, रिक्रूटमेंट बोर्ड के DG एस.बी. शिराडकर ने कहा किि आवेदन करने वालों की बड़ी संख्या को देखते हुए, हर शिफ्ट में लगभग 4,81,416 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग और जिला अधिकारियों ने व्यापक तैयारियां की हैं।" उन्होंने ये भी कहा भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और उम्मीदवारों की पहचान व प्रवेश प्रक्रिया के लिए विशेष उपाय किए गए हैं।

मोबाइल फोन के साथ मिला कैंडिडेट

गोरखपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सोमवार को एक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। इसके बाद जांच करने वालों पर भी सवाल खड़े हुए। ये युवक मोबाइल फोन को अपने इंडरवियर में छिपाकर सेंटर पहुंचा। हालांकि प्रशासन ने जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

उम्मीदवारों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए, राज्य सरकार ने परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए एडमिट कार्ड दिखाने पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले कहा था कि इस फैसले का मकसद आर्थिक राहत देना और यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। वहीं, UPPRPB ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों में कथित तौर पर शामिल लोगों और सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article