Uttar Pradesh police sipahi Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Bharti 2026) आज यानी 8 जून से शुरू हो रही है। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में करवाया जा रहा है। कांस्टेबल परीक्षा 8,9 और 10 जून को राज्य के 75 जिलों में करवाई जाएगी। ये राज्य की बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा है और ऐसे में सरकार ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से परीक्षा सेंटर्स की कड़ी निगरानी की जा रही है। इस परीक्षा में 28 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इस परीक्षा की गाइडलाइन्स क्या-क्या हैं, जिनके बारे में हर उम्मीदवार को जरूर जानना चाहिए।
जान लें शिफ्ट टाइमिंम Shift Timings :
बताते चलें कि परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे से लेकर 9:30 बजे के बीच का होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगी। दोपहर की शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 से लेकर 2:30 बजे तक का होगा।
ध्यान से पढ़ें परीक्षा की गाइडलाइन्स
उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करें। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री गेट बंद हो जाएगा और उसके बाद देर से आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और पहचान का ओरिजिनल फोटो प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य है।
- परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन/स्मार्टवॉच जैसे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जाएं।
- उम्मीदवारों को उसी सीट पर बैठना होगा जो एडमिट कार्ड में बताई गई है।
- परीक्षा के दौरान बातचीत करना, इशारे करना या कमरे में इधर-उधर देखना मना है।
- परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा हॉल से बाहर न जाएं।
- सेंटर पर E-KYC वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपना आधार अनलॉक रखना होगा।
UP कॉन्स्टेबल 2026 परीक्षा UP Police Constable exam 2026 :
साथ लेकर जाएं ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार UP कॉन्स्टेबल 2026 परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं:
- उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ-साथ कोई पहचान पत्र (जैसे ई-आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) और एक काला/नीला बॉलपॉइंट पेन साथ लाना होगा।
- वेरिफिकेशन के लिए उसी पहचान पत्र की कम से कम एक कॉपी साथ लाएं।
- अपने साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो की दो कॉपी रखें।
- सिर्फ काले/नीले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करें।
- OMR शीट पर लिखने के लिए जेल पेन का इस्तेमाल न करें।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने सेंटर्स के बाहर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किये हैं, ताकि कोई भी अव्यवस्था ना फैले।
