UP Madarsa Board Result 2025: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UP Madarsa Board) ने आज 23 मई 2025 को सेकेंडरी (मौलवी/मुंशी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कलिम और फाजिल कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [madarsaboard.upsdc.gov.in](http://madarsaboard.upsdc.gov.in) पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद 'Results 2025' लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना एग्जाम के साल को चुनें, कक्षा (Maulvi, Munshi, Alim, Fazil) सिलेक्ट करें और 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
4. Submit बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
इस साल के बोर्ड एग्जाम 17 से 22 फरवरी 2025 तक राज्य भर के 439 परीक्षा सेंटर्स पर कराया गया था। इन परीक्षाओं के लिए लगभग 89,000 स्टेडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 20,000 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल नहीं हो सके। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आर.पी. सिंह ने जानकारी दी थी कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और नकल विहीन रही। इस बार एग्जाम की निगरानी के लिए 150 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई थी।
