Bihar Librarian Eligibility Test Notification 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 (BSEB LET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां आवेदन के लिए 1 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Librarian Age Limit: उम्र सीमा में विशेष छूट
इस परीक्षा में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। यहां सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की विशेष छूट मिलेगी। इससे उन अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिल सकता है, जो सामान्य आयु सीमा के कारण पात्र नहीं हो पाते।
Bihar Librarian Exam Pattern: यहां देखें एग्जाम का पैटर्न
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। खास बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्न हल करने होंगे।
यहां देखें परीक्षा की कुल अवधि
परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इसी समय सीमा में प्रश्नपत्र हल करना होगा। इसलिए परीक्षा की तैयारी के साथ समय प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हिंदी मीडियम की चुनौतियों से बिहार कैडर तक, DIG दीपक बर्नवाल ने सुनाई संघर्ष की कहानी
यहां देख लें सिलेबस
परीक्षा में लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री में पढ़ाए जाने वाले विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसका मतलब है कि उम्मीदवार राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में लागू लाइब्रेरी साइंस के ग्रेजुएशन स्तर के सिलेबस के अनुसार तैयारी कर सकते हैं।
