Which Is The Highest Degree: जब भी उच्च शिक्षा की बात की जाती है तो पीएचडी यानी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी का नाम सबसे पहले (Which Is The Highest Degree) आता है। इसे डिग्री को हासिल करने के लिए छात्र को किसी विशेष विषय पर गहन शोध करना होता है और शोध प्रबंध यानी थीसिस प्रस्तुत करनी होती है। यहां छात्र नए प्रयोग, सर्वे या डेटा के जरिए नई जानकारी या तथ्य तुटाते हैं। यह सबसे बड़ी डिग्रियों में से एक मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि PHD के बाद कौन सी डिग्री होती है? सबसे बड़ी डिग्री कौन सी होती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
PHD के बाद कौन सी डिग्री होती है?
अक्सर छात्रों का सवाल होता है कि क्या पीएचडी के बाद भी कोई डिग्री होती है? बता दें PhD के बाद कुछ देशों और विश्वविद्यालयों में Doctor of Science (DSc/ScD), Doctor of Letters (DLitt) जैसी उच्च डॉक्टरेट डिग्रियां भी प्रदान की जाती हैं। इन डिग्रियों को आमतौर पर PhD की तरह सामान्य पाठ्यक्रम पूरा करके हासिल नहीं किया जाता। कई संस्थानों में इन्हें किसी शोधकर्ता के लंबे समय के महत्वपूर्ण ओरिजिनल रिसर्च कार्य के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसलिए इन्हें हायर डॉक्टरेट (Higher Doctorate) के रूप में जाना जाता है।

Which is The Highest Degree
क्या PHD सबसे बड़ी डिग्री है
PhD यानी Doctor of Philosophy उच्च शिक्षा की एक शोध आधारित डिग्री है। भारत में पीएचडी की डिग्री 3 से 7 साल की होती है। हालांकि शोध, थीसिस और अन्य आवश्यकताओं के आधार पर इसे पूरा करने में अधिक समय भी लग सकता है। वहीं PhD में प्रवेश की बात करें तो अभ्यर्ती के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और विश्वविद्यालय की निर्धारित पात्रता पूरी करनी होती है। कई संस्थानों में प्रवेश विश्वविद्यालय की परीक्षा, इंटरव्यू या अन्य चयन प्रक्रिया के माध्यम से होता है। कुछ मामलों में UGC NET/JRF जैसी राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा भी प्रवेश और फेलोशिप के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

सबसे बड़ी डिग्री कौन सी होती है
क्या PHD की डिग्री सबसे बड़ी होती है?
बता दें सामान्य अकादमिक शिक्षा के नजरिए से PhD किसी विषय में नियमित रूप से हासिल की जाने वाली सर्वोच्च शोध डिग्री मानी जाती है। इसके बाद मिलने वाली डिग्री हायर डॉक्टरेट (Higher Doctorate) हर विश्वविद्यालय या देश में उपलब्ध नहीं होती।
