एजुकेशन

Uttarakhand School Closed: बारिश का रेड अलर्ट! उत्तराखंड के इन पांच जिलों में कल 28 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand School Closed Tomorrow: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते पांच जिलों नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में कल यानी 28 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Image

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड के इन जिलों में कल 28 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand School Closed Tomorrow: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया है। यहां मानसून के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए हैं। यहां कई जिलों में ’रेड’ और ’ऑरेंज’ अलर्ट जारी कर दिया (School Closed In Uttarakhand) गया है। इसके चलते यहां पांच जिलों नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में कल यानी 28 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है। ध्यान रहे यह आदेश इन जिलों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Uttarakhand School Closed: कल बंद रहेंगे स्कूल

बता दें उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में कल बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने यहां स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। ऐसे में अब स्कूल कल बंद रहेंगे।

सुबह से हो रही है बारिश

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। अब तक राज्य में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

चारधाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। फिलहाल, राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह से भारी बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

आईएमडी ने नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी के लिए ’येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने, नदियों में जलस्तर बढ़ने तथा मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article