UP Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा यूपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। लेकिन भर्ती परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। उम्मीदवारों के पास रजिस्टर करने के लिए केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बस कुछ आसान चरणों को फॉलो करना होगा।
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 जून को शुरू की गई थी। 24 जून आवेदन की अंतिम तिथि है। आवेदन पोर्टल को उम्मीदवारों के लिए केवल 20 दिन के लिए खोला गया था। इच्छु उम्मीदवारों के पास रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए केवल आज यानी 23 जून और 24 जून का समय है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE Class 12 Revaluation: रिवाइज्ड मार्कशीट के लिए पुरानी कॉपी जमा करना अनिवार्य, डिजिलॉकर वाली मार्कशीट भी होगी मान्य
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड है। साथ ही उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना भी अनिवार्य है।
कैसे करें आवेदन
- यूपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए upsssc.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको UPSSSC Excise Constable Online Form 2026 का लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और फॉर्म को फिर से चेक करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए फॉर्म को सबमिट करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BPSC Auditor Admit Card 2026: कब आएगा बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें किस शिफ्ट में होगा एग्जाम
क्या है आवेदन शुल्क
बता दें कि जनरल हो या एससी और एसटी हर श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये है। इसका भुगतान ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकेगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
