एजुकेशन

BPSC Auditor Admit Card 2026: कब आएगा बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें किस शिफ्ट में होगा एग्जाम

BPSC Auditor Admit Card 2026: 5 जुलाई को होने वाली ऑडिटर परीक्षा के एडमिट कार्ड जून के अंत में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। एक बार लिकं एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

BPSC Auditor Admit Card 2026

BPSC Auditor Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में आयोग ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था, जिसके बाद अब अभ्यर्थियों का हॉल टिकट का इंतजार बढ़ गया है। उम्मीद की जा रही है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही ऑडिटर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 102 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कब और किस शिफ्ट में होगी परीक्षा

बीपीएससी द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, ऑडिटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

कब जारी होगा परीक्षा का एडमिट कार्ड?

बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा रही है, जिसके अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके एडमिट कार्ड जून के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें ताकि उन्हें परीक्षा से संबंधित आवश्यक अपडेट मिलते रहें।

क्या है परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम?

सामान्य हिन्दी - 100 अंकों के लिए होगा पेपर

सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) - 300 अंकों के लिए होगा पेपर

सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) - 300 अंकों के लिए होगा पेपर

उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। इसका अर्थ यह है कि हर गलत उत्तर पर उनके एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी 120 अंकों के इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पदों का पूरा विवरण

सामान्य वर्ग (General)58 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS)10 पद
एससी (SC)14 पद
ईबीसी (EBC)09 पद
बीसी (BC)07 पद
बीसी महिला (BC Female)03 पद
एसटी (ST)01 पद

आवेदक को सलाह है कि परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article