CBSE Class 12 Revaluation: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन के रिजल्ट जारी करने शुरू कर दिए हैं। अंकों में आए बदलाव के बाद बोर्ड ने छात्रों के लिए मार्कशीट के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। क्योंकि अंकों में बदलाव हुआ है तो छात्रों को उनकी संशोधित यानी रिवाइज्ड मार्कशीट की आवश्यकता होगी। लेकिन यह मिलेगी कैसे, इसी संबंध में सीबीएसई द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों के नंबरों में बदलाव हुआ है, उन्हें नई और बदली हुई यानी रिवाइज्ड मार्कशीट लेने से पहले अपनी पुरानी ओरिजिनल मार्कशीट बोर्ड के पास जमा करनी होगी।
रीजनल ऑफिस से मिलेगी नई मार्कशीट
सीबीएसई ने छात्रों को सूचना दी है कि सभी बदली हुई फिजिकल मार्कशीट केवल संबंधित रीजनल ऑफिस से ही प्राप्त की जा सकती हैं, जिन्हें सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। लेकिन इसे लेने के लिए छात्रों को अपनी पुरानी मार्कशीट लेकर आना होगा। उसे जमा करने के बाद ही नई मार्कशीट जारी की जाएगी। इस बीच, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी अपडेटेड मार्कशीट 'DigiLocker' ऐप या वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अपडेट की गई डिजिटल मार्कशीट उम्मीदवार के डिजिलॉकर अकाउंट में उपलब्ध है और यह सभी तरह के आधिकारिक और शैक्षणिक कामों के लिए पूरी तरह मान्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -कौन है कुणाल शाह, जिन्होंने संभाली 3 अरब यूजर्स वाले WhatsApp की कमान, जानें कितना पढ़े-लिखे हैं नए CEO
एडमिशन में नहीं होगी कोई परेशानी
CBSE ने यह फैसला खासतौर पर इसलिए है ताकि उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ रहे छात्रों को अंडरग्रेजुएट कॉलेजों में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत न आए। आमतौर पर कॉलेज एडमिशन के समय सीबीएसई क्लास 12 की ओरिजिनल मार्कशीट की मांग की जाती है। डिजिलॉकर की मार्कशीट को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त है, इसलिए सभी कॉलेज इसे स्वीकार करेंगे और छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BPSC Auditor Admit Card 2026: कब आएगा बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें किस शिफ्ट में होगा एग्जाम
87 प्रतिशत छात्रों के नतीजे घोषित
21 जून की देर रात जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में सीबीएसई ने बताया कि जिन छात्रों ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, उनमें से लगभग 87 प्रतिशत छात्रों के परिणाम ऑफिशियल पोर्टल results.digilocker.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। बोर्ड ने बचे हुए छात्रों को भी भरोसा दिलाया है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के नतीजे भी बहुत जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
