एजुकेशन

UP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड में प्रवेश का अंतिम मौका, संस्था विकल्प और काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी

UP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड (बीटीसी) में प्रवेश के लिए आवेदन का उम्मीदवारों के पास अंतिम मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह आधिकारिक वेबसाइट से इसे पूरा करें।

Image

UP DElEd Admission 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP DElEd Admission 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा डी.एल.एड. (बीटीसी) प्रशिक्षण 2026 (UP DElEd Admission 2026) सत्र में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की गई है। कार्यालय द्वारा प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए उन अभ्यर्थियों को एक अंतिम अवसर दिया गया है, जिन्हें पूर्व के दो चरणों में कोई प्रशिक्षण संस्थान आवंटित नहीं हो सका था। तीसरे चरण के तहत रैंक 01 से 1,52,202 तक के अभ्यर्थी संस्थान का विकल्प चुन सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपने विकल्प भरें और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

फीस भुगतान और संस्थान विकल्प भरने की तिथि

तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित अलॉटमेंट फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा -

पात्र अभ्यर्थी - स्टेट रैंक 01 से 1,52,202 तक के वे सभी अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई संस्थान आवंटित नहीं हुआ है

फीस का विवरण - 5,000 रुपये (पांच हजार रुपये मात्र) का ऑनलाइन भुगतान

भुगतान की तिथि - 05 अक्टूबर 2026 (दोपहर) से 07 अक्टूबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक)

उम्मीदवारों को बता दें कि अब उनके पास आवेदन के लिए अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि कल यानी 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे विंडो बंद हो जाएगी।

Phase-3 काउंसलिंग और प्रवेश की महत्वपूर्ण तिथियां

संस्थान का विकल्प भरने की तिथि05 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक
संस्था आवंटन का परिणाम08 अक्टूबर 2026
दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं प्रवेश की प्रक्रिया09 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
संस्थान द्वारा प्रवेश लॉक करने की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026

(नोट: आरक्षित श्रेणी की रिक्त सीटों को नियमानुसार अनारक्षित सीटों में परिवर्तित करके यह अवसर प्रदान किया गया है)

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वेबसाइट का अवलोकन - चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट `updeled.gov.in` पर उपलब्ध शासनादेश और दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें।

समय सीमा का ध्यान रखें - 14 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक) आवंटित संस्थान में पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं और प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करें।

ऑनलाइन रिपोर्ट/लॉक प्रक्रिया - संबंधित संस्थान द्वारा 15 अक्टूबर 2026 तक यदि आपका प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन लॉक नहीं किया जाता है, तो लिया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा। अतः कॉलेज प्रशासन से इसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article