MPPSC Exam 2027: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 बनेगा ‘युवा वर्ष’SSC CHSL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 2536 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुद को रजिस्टर करने का यह अंतिम अवसर है। यदि आपने भी अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो आपको सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक समय रहते पूरा करें। ताकि तो अंतिम समय की तकनीक अड़चनों से बचने के लिए बिना देरी किए तुरंत अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में पूरा करें।
SSC CHSL 2026 एक नजर में मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| आयोजक संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा का नाम | SSC CHSL Examination 2026 |
| कुल रिक्त पद | 2536 पद |
| पदों के नाम | LDC, JSA, Data Entry Operator (DEO) |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास |
| आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 7 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MPPSC Exam 2027: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 बनेगा ‘युवा वर्ष’
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज डिजिटल फॉर्मेट में तैयार होने अनिवार्य है।
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID)
- 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
- 12वीं की मार्कशीट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
- लाइव फोटो और हस्ताक्षर
- जाति व श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - यदि आपने पहले से नया 'One Time Registration' की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 3 - OTR क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
स्टेप 4 - 'SSC CHSL Examination 2026' के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आवेदन पत्र में अपनी सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 6 - अपनी पसंद के तीन परीक्षा केंद्रों का चयन करें।
स्टेप 7 - फोटो और आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 8 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 9 - भरे गए फॉर्म को एक बार फिर चेक करें और फाइनल सबमिट करें।
स्टेप 10 - उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC/ST, PwBD) के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- अधिकांश पदों (LDC/JSA) के लिए केवल 12वीं पास होना आवश्यक है। कुछ विशिष्ट विभागों में डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद के लिए 12वीं में विज्ञान संकाय के साथ गणित (Maths) का होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों का चयन टियर-1 (कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा) और टियर-2 (सब्जेक्टिव स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट व मेरिट) के आधार पर किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - PhD में आ गई है बैक तो क्या करना होगा? जानें UGC के नियम और आगे का रास्ता
छात्रों के लिए जरूरी टिप्स
अंतिम दिन पोर्टल पर सर्वर डाउन या पेमेंट फेल्योर जैसी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए अंतिम घंटों का इंतजार न करें। लाइव फोटो खींचते समय पीछे का बैकग्राउंड प्लेन रखें और चेहरे पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए, टोपी या चश्मा न पहनें। ताकि आवेदन रद्द न हो।
