एजुकेशन

NIOS Date Sheet 2026: एनआईओएस 10वीं-12वीं अक्टूबर सेशन की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट कब आएगी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

NIOS Date Sheet 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं अक्टूबर सेशन की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Image

NIOS Date Sheet 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NIOS Date Sheet 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) और कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) के अक्टूबर-नवंबर सेशन की थ्योरी परीक्षाओं के लिए डेट शीट जल्द जारी की जा सकती है। इस परीक्षा की टाइम टेबल का छात्र लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रो को सलाह दी गई है कि वह लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें कि एनआईओएस द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 सितंबर से 29 सितंबर के बीच आयोजित की जा चुकी हैं। अब संस्थान आधिकारिक पोर्टल nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर थ्योरी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी करने वाला है। इसकी संभावित तिथि और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश स्टोरी में नीचे दिए गए हैं।

NIOS 10th, 12th Exam 2026 संभावित तिथियां

विवरणसंभावित तिथि/जानकारी
आयोजक संस्थानराष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS)
परीक्षा सत्रअक्टूबर - नवंबर 2026 पब्लिक एग्जाम
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां14 सितंबर से 29 सितंबर 2026 (संपन्न)
थ्योरी डेट शीट जारी होने का समयजल्द उपलब्ध होगी
संभावित थ्योरी परीक्षा तिथियांअक्टूबर मध्य से नवंबर 2026 तक
परीक्षा का समयदोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइटnios.ac.in/sdmis.nios.ac.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Bihar Universities में खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन के आवेदन आज से, यहां देखें दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

एनआईओएस डेट शीट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या sdmis.nios.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'Notifications' या 'Examination/Result' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - वहां "Date Sheet for Secondary (Class X) / Sr. Secondary (Class XII) Examinations October-November 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

स्टेप 5 - अपने विषयों की परीक्षा तिथियों को ध्यानपूर्वक जांचें और पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा हॉल के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

थ्योरी परीक्षा की डेट शीट जारी होने के बाद एनआईओएस की वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एनआईओएस की परीक्षाएं आमतौर पर दोपहर 2:30 बजे से शुरू होती हैं। छात्रों को 15 मिनट पहले (2:15 PM) प्रश्न पत्र पढ़ने का समय दिया जाता है। इसके अनुसार परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30-45 मिनट पहले पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ अपना एनआईओएस आई-कार्ड (Student Identity Card) और कोई भी फोटो आईडी भी ले जाएं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी टाइम टेबल से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article