UP CNET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने अभ्यर्थियों के हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर अपलोड कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UP CNET 2026 की परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह राज्य के सरकारी और संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में B.Sc Nursing, Post Basic Nursing जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की ठीक से जांच कर लें।
UP CNET Admit Card 2026 Step to Download
सबसे पहले abvmucet26.co.in वेबसाइट खोलें। होमपेज पर “UP CNET 2026 Admit Card” वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। लॉगिन होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। अगर किसी जानकारी में गलती दिखे तो तुरंत यूनिवर्सिटी हेल्पलाइन से संपर्क करें।

UP CNET Admit Card 2026
परीक्षा के दिन क्या ले जाना है?
एग्जाम सेंटर जाते समय एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो ID जैसे आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर ले जाएं। कुछ मामलों में पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगी जा सकती है। रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ABVMU ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना मना है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले सेंटर का लोकेशन चेक कर लें ताकि समय पर पहुंच सकें।
