हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए BTech (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) को चुनते हैं। लेकिन एडमिशन लेने से पहले छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि ऐसी कौन-सी ब्रांच चुनी जाए, जिसमें भविष्य में नौकरी के अच्छे अवसर और बेहतर सैलरी मिल सके। आज के समय में तकनीक और उद्योगों की बढ़ती मांग के कारण कई BTech ब्रांच छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आइए जानते हैं इंजीनियरिंग की ऐसी ही पॉपुलर ब्रांचों के बारे में और उनमें मिलने वाले करियर विकल्पों के बारे में। (image - chatgpt)
कंप्यूटर साइंस आज सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रांच बन चुकी है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, AI इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और क्लाउड इंजीनियर जैसे पद हैं। नौकरी देने वाली कंपनियां: Google, Microsoft, Amazon, TCS, Infosys, Wipro
यह ब्रांच इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कम्युनिकेशन सिस्टम और नेटवर्क टेक्नोलॉजी पर आधारित होती है। इसमें एम्बेडेड सिस्टम इंजीनियर, नेटवर्क इंजीनियर, टेलीकॉम इंजीनियर, VLSI इंजीनियर इत्यादि पद शामिल हैं। सेक्टर: टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा क्षेत्र, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री
यह इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी और लोकप्रिय ब्रांच में से एक है। इसमें मशीन डिजाइन, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी पढ़ाई होती है। यहां नौकरी के ढेरों अवसर हैं, आप ऑटोमोबाइल इंजीनियर, डिजाइन इंजीनियर, प्रोडक्शन इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर बन करियर सवांर सकते हैं। रही बात सेक्टर की, तो ऑटोमोबाइल, रेलवे, मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा क्षेत्र में नौकरी के दरवाजे खुलते हैं।
अगर आपको बिल्डिंग, सड़क, पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में रुचि है, तो यह ब्रांच अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आप साइट इंजीनियर, स्ट्रक्चरल इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर बनकर काम कर सकते हैं। रही बात सेक्टर की तो आप कंस्ट्रक्शन कंपनियां, सरकारी विभाग, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में काम के अवसर पास सकते हैं।
यह ब्रांच बिजली उत्पादन, पावर सिस्टम और इलेक्ट्रिकल मशीनों से जुड़ी होती है। इसमें आप पावर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर और मेंटेनेंस इंजीनियर बनकर काम कर सकते हैं, नौकरी के लिए आपको पावर सेक्टर, रेलवे, सरकारी कंपनियों में मौका मिल सकता है।
डिजिटल दौर में यह तेजी से उभरती हुई ब्रांच है। AI, मशीन लर्निंग और बिग डेटा पर फोकस होने की वजह से इसकी मांग बढ़ रही है। इसमें आप मशीन लर्निंग इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट, AI स्पेशलिस्ट इत्यादि के तौर पर नौकरी पा सकते हैं।
IT ब्रांच भी कंप्यूटर साइंस की तरह काफी लोकप्रिय है। इसमें सिस्टम इंजीनियर, वेब डेवलपर, आईटी कंसलटेंट के पद पर नौकरी की संभावनाएं हैं। IT इंडस्ट्री में करियर के कई अलग-अलग और फायदेमंद अवसर मिलते हैं। इनमें मुख्य भूमिकाओं में सॉफ्टवेयर बनाना, नेटवर्क मैनेज करना, डेटा सुरक्षित रखना और जानकारी का विश्लेषण करना शामिल है। चाहे आपको कोडिंग, डिजाइनिंग या समस्याओं को सुलझाना पसंद हो, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ज्यादा कमाई की संभावना, लगातार तरक्की और घर से काम करने के विकल्प मिलते हैं।
रोबोटिक्स इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, एयरोस्पेस, हेल्थकेयर और टेक जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ने वाले और फायदेमंद करियर के रास्ते खोलती है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर स्किल्स को मिलाकर, इस क्षेत्र के पेशेवर ऑटोमेटेड सिस्टम को डिजाइन करते हैं, प्रोग्राम करते हैं और उनका रखरखाव करते हैं। रोबोटिक्स इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, और डिफेंस/एयरोस्पेस सेक्टर में नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते चलन के कारण इन क्षेत्रों में भी इंजीनियरों की भारी मांग है।