एजुकेशन

UP Board ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द की, 2 साल तक 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल हुआ एक भी छात्र

यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 465 मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता खत्म कर दी है। इन स्कूलों में लगातार दो साल तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक भी छात्र शामिल नहीं हुआ था।

Image

UP Board ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द की (image - chatgpt)

UP Board School News in Hindi: यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 465 मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता खत्म कर दी है। इन स्कूलों में लगातार दो साल तक हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र शामिल नहीं हुआ था। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के आदेश के मुताबिक, शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में इन संस्थानों से कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठा। ऐसे में इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत इनकी मान्यता अपने आप समाप्त मानी गई है।

क्यों हुई ये कार्रवाई

बोर्ड का कहना है कि मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए पढ़ाई का संचालन और छात्रों की नियमित उपस्थिति जरूरी है। अगर कोई स्कूल लगातार दो साल तक बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र नहीं भेजता या वहां पढ़ाई ही नहीं हो रही मिलती, तो मान्यता रद्द करने का नियम है। इस कदम का मकसद सिर्फ कागजों पर चल रहे या बंद पड़े स्कूलों को सिस्टम से बाहर करना है। बोर्ड का मानना है कि इससे शिक्षा में पारदर्शिता आएगी और मान्यता उन्हीं स्कूलों के पास रहेगी जहां सच में पढ़ाई हो रही है।

UP Board

UP Board

कागजी स्कूलों पर नकेल (School News)

जांच में कई ऐसे स्कूल सामने आए जो सिर्फ रिकॉर्ड में चल रहे थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई शैक्षणिक काम नहीं हो रहा था। बोर्ड ने ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई कर व्यवस्था को जवाबदेह बनाने की कोशिश की है। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि ये नियम One-time recognition, एक्स्ट्रा सेक्शन या वैकल्पिक विषयों पर लागू नहीं होगा। उन मामलों में पहले से मिली मान्यता बरकरार रहेगी।

प्रयागराज के 25 स्कूल भी शामिल

जारी सूची में प्रयागराज के 25 स्कूलों की मान्यता भी खत्म की गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए जहां लंबे समय से छात्र नहीं आ रहे थे और बोर्ड परीक्षा में कोई परीक्षार्थी नहीं भेजा गया था। यूपी बोर्ड का कहना है कि इस कार्रवाई से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी और निष्क्रिय स्कूलों पर रोक लगेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article